19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

आईपीएल: हैदराबाद ने दर्ज की पहली जीत, पंजाब किंग्स को 9 विकेट से हराया

चेन्नई: सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 14वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 19.4 ओवरों में 120 रनों पर सिमट गई। जवाब में हैदराबाद ने 18.4 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 
इस जीत के साथ ही हैदराबाद ने चेपक स्टेडियम में चले आ रहे हार का सिलसिला भी तोड़ दिया है। 121 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम को कप्तान डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने बढिया शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 10 ओवरों में 73 रन जोड़े।

आईपीएल हैदराबाद

73 के कुल स्कोर पर फेबियन एलेन ने वॉर्नर को आउट कर पंजाब को पहली सफलता दिलाई। वॉर्नर ने 37 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की बदौलत 37 रन बनाए। इसके बाद बेयरस्टो और केन विलियमसन ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और (आईपीएल) हैदराबाद को 9 विकेट से जीत दिला दी। बेयरस्टो 56 गेंदों पर 3 चौकों और इतने ही छक्कों की बदौलत 63 और विलियमसन 19 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पंजाब की शुरुआत खराब रही और चौथे ओवर में 15 के कुल स्कोर पर अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने केएल राहुल (04) को केदार जाधव के हाथों कैच करवाया। पावरप्ले में पंजाब ने छह ओवर में एक विकेट पर 32 रन बनाए। सातवें ओवर में 39 के कुल स्कोर पर मंयक अग्रवाल (22 रन) को खलील अहमद ने आउट कर पंजाब को दूसरा झटका दिया।

9वें ओवर में क्रिस गेल पवेलियन लौटे

इसके बाद निकोलस पूरन भी शून्य के स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। 9वें ओवर में 47 के कुल स्कोर पर राशिद खान ने क्रिस गेल को पवेलियन भेज दिया। गेल ने 17 गेंदों पर 15 रन बनाए। दीपक हुड्डा 13 रन बनाकर अभिषेक शर्मा के शिकार बने। मोजेस हेनरिकेज को अभिषेक शर्मा ने 14 रन पर आउट किया।

17वें ओवर में 101 के कुल स्कोर पर खलील अहमद की गेंद पर डेविड वॉर्नर ने फेबियन ऐलन (06) का बेहतरीन कैच पकड़कर पंजाब को सातवां झटका दिया। खलील ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर 110 के कुल। स्कोर पर शाहरुख खान (22) को आउट कर हैदराबाद को आठवीं सफलता दिलाई।

114 के कुल स्कोर पर सिद्धार्थ कौल ने मुरुगन अश्विन (09) को आउट कर पंजाब को नौवां झटका दिया। 120 के कुल स्कोर पर मोहम्मद शमी के रन आउट होने के साथ ही पंजाब की पारी का अंत हुआ। पंजाब की तरफ से खलील अहमद ने तीन, अभिषेक शर्मा ने दो और सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार व राशिद खान ने 1-1 विकेट लिया।

Read More: IPL 2021: पृथ्वी शॉ से प्रभावित शिखर धवन बोले चैंपियन की तरह की है वापसी

Related posts

टी-20 विश्व कप: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया

Buland Dustak

विराट कोहली मना रहे अपना 32वां जन्मदिन, क्रिकेट बिरादरी ने दी शुभकामनाएं

Buland Dustak

ICC Test Rankings में शीर्ष पर पहुंचे रूट, कोहली शीर्ष पांच से बाहर

Buland Dustak

रूबिना फ्रांसिस ने Para World Cup निशानेबाजी में रचा इतिहास

Buland Dustak

एएफसी विमेंस एशियन कप इंडिया 2022 : चीन ने जीत के साथ की शुरूआत

Buland Dustak

क्रिकेट – भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 317 रनों से हराया, दोनों टीमें 1 से बराबरी पर

Buland Dustak