19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

​जिया राय ने ​8 घंटे 40 मिनट में 36 किमी. तैराकी कर रचा इतिहास

-ऑटिज्म स्पेक्ट्रम ​डिसऑर्डर ​​से पीड़ित बच्ची पहले भी बना चुकी है ​विश्व रिकॉर्ड
-एसीडी बीमारी के प्रति जागरुकता बढ़ाने को समर्पित किया​ अपना तैराकी करतब

​नई दिल्ली, 18 फरवरी

​​​नौसेना ​के ​नाविक मदन राय की 12 साल की बेटी​ ​​​​​जिया राय​​​ ने​ मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया तक ​​​​08 घंटे 40 मिनट में 36 किलोमीटर ​​की दूरी से तैरकर इतिहास बनाया​ है​।​ ​​ऑटिज्म स्पेक्ट्रम ​डिसऑर्डर (एसीडी) ​​से पीड़ित बच्ची ने इस बीमारी के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए अपने​​ तैराकी करतब को समर्पित किया। जिया राय तैराकी

नौसेना प्रवक्ता ने बताया कि ​जिया राय​ ने बांद्रा-वर्ली समुद्री लिंक से 03.50 बजे सुबह अपने रिकॉर्ड सेटिंग की शुरुआत की और 12.30 बजे गेटवे ऑफ इंडिया में अपनी तैराकी पूरी की। इस तरह जिया राय ने खुले समुद्र में ​08 घंटे और 40 मिनट में​ ​36 किमी. तैरने के लिए सबसे कम उम्र की लड़की के रूप में एक रिकॉर्ड बनाया।​​

जिया राय तैराकी

बच्ची जिया राय​ ने यह तैराकी स्वीमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की मान्यता प्राप्त संस्था​​ महाराष्ट्र तैराकी संघ​ की निगरानी में पूरी की।​ यह आयोजन युवा और खेल मामलों के मंत्रालय द्वारा एफआईटी इंडिया मूवमेंट से भी जुड़ा था।

इसके बाद ​​गेटवे ऑफ इंडिया में ​​पुरस्कार समारोह ​आयोजित किया गया​​। ​समारोह में ​मिस जिया राय को ग्रेटर मुंबई एमेच्योर एक्वाटिक एसोसिएशन की अध्यक्ष सुश्री ​ज़रीर एन बालीवाला​ ने एक ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया​​​​।​

जिया राय ने ​इससे ​पहले ​​15 फरवरी​,​ 20 को​ ​एलीफेंटा द्वीप से गेटवे ऑफ इंडिया तक 14 किलोमीटर ​​​खुले समुद्र में ​​​03 घंटे 27 मिनट​ ​और ​30 सेकंड​ में तैरकर ​सबसे कम उम्र की लड़की​ ​​का ​​विश्व रिकॉर्ड बनाया​ है​।​​ जिया राय तैराकी

यह भी पढ़ें: “परीक्षा पे चर्चा”-2021 में अभिभावक भी कर सकेंगे प्रधानमंत्री से संवाद

Related posts

मेलबर्न टेस्ट: रहाणे का बेहतरीन नाबाद शतक, भारत को 82 रन की बढ़त

Buland Dustak

आज ही के दिन हुआ था महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म

Buland Dustak

AFC Women’s Asian Cup 2022 का मुंबई और पुणे में आयोजन

Buland Dustak

सचिन ने की गेंदबाजी बदलाव को लेकर दिनेश कार्तिक की प्रशंसा

Buland Dustak

रियल मैड्रिड ने 34वीं बार जीता ला लीगा का खिताब

Buland Dustak

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय निशानेबाजों का खराब प्रदर्शन, मनु भाकर और राही सरनोबत बाहर

Buland Dustak