19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

वीरप्पन को मारनेवाली टास्क फोर्स का पदाधिकारी वन विभाग कर्मियों को दे रहा ट्रेनिंग

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना में जंगल की कटाई और तस्करी को रोकने के लिए वन विभाग ने अपने जवानों को ट्रेनिंग देने के लिए कर्नाटक में तस्कर वीरप्पन को मारनेवाली स्पेशल टास्क फोर्स के अधिकारी सुरेश एंबुस को बुलाया है।

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के नवनियुक्त वन संरक्षक डॉक्टर नेसमानी के अनुसार सुरेश जे. कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन के खात्मे के लिए गठित एसटीएफ टीम के हिस्सा थे, वो करीब तीन महीना तक जंगल में रहकर कारवाई की थी। इसलिए उन्हें तस्करों से निपटने का अच्छा अनुभव है।

 वीरप्पन

उन्होंने बताया है कि सुरेश जे. चौथी बार वाल्मीकि नगर आये हैं। इससे पूर्व में वो 60-60 वनकर्मियों की तीन टोलियों को प्रशिक्षित कर चुके हैं।उन्होंने बताया कि वनकर्मियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जा रहा है। कम संसाधन में तस्करी से निपटने के गुर सिखाए जा रहें हैं।

सुरेश जे. जंगल पेट्रोलिंग, मुठभेड़ के दौरान तस्करों से निपटने के तरीके व वन्यजीवों से तालमेल के तौर-तरीके सीखा रहें हैं। इसके अलावा एंबुस कैटवॉक पेट्रोलिंग की बारीकी से भी वनकर्मियों को अवगत करा रहे हैं। तस्करों पर घात लगाने के तरीके, कोई हथियार नहीं हो तो कैसे सुरक्षा करें, आदि तरीकों का वो ट्रेनिंग दे रहें हैं।

Read More:- आईआरसीटीसी सात मार्च से चलाएगा भारत दर्शन ट्रेन, बुकिंग शुरू

उल्लेखनीय है कि बिहार के इकलौता वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना में वन्य जीवों और संपदाओं की सुरक्षा के लिए करीब 600 वनकर्मियों को लगाया गया है।यहाँ वर्षों से लकड़ी तस्करी का मामला उजागर होता रहा है। वनकर्मियों के तरफ से छापेमारी होती रही है। इधर कुछ महीना तस्करी मेंअप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिसमें 60 से अधिक मामला सामने उभरकर आया है।

Related posts

मोदी की मार्केटिंग कर सकते हैं अंबानी, किसान नहीं : राहुल गांधी

Buland Dustak

प्रधानमंत्री मोदी के मानकों पर यूपी की योगी सरकार नंबर वन

Buland Dustak

कारगिल विजय दिवस पर जांबाज शहीदों को याद कर रहा है पूरा देश

Buland Dustak

इफको ने उपलब्ध कराया विश्व का सबसे पहला तरल नैनो यूरिया

Buland Dustak

IISSM का दो दिवसीय कॉन्क्लेव 11 और 12 दिसम्बर

Buland Dustak

पीओके में पाकिस्तान ने अपग्रेड किया स्कार्दू एयरबेस

Buland Dustak