19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

आईआरसीटीसी सात मार्च से चलाएगा भारत दर्शन ट्रेन, बुकिंग शुरू

लखनऊ : भारतीय रेलवे खान-पान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) सात मार्च से भारत दर्शन ट्रेन की फिर से शुरुआत करने जा रहा है। स्लीपर क्लास वाली इस ट्रेन में बुकिंग शुरू हो गई है।

आईआरसीटीसी भारत दर्शन ट्रेन

भारतीय रेलवे खान-पान एवं पर्यटन निगम के मुताबिक, अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन के साथ कई धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए सात मार्च को भारत दर्शन ट्रेन रवाना होगी। यह ट्रेन 16 मार्च को वापस लौटेगी। स्लीपर क्लास वाली इस ट्रेन से श्रद्धालु अयोध्या में राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, सरयू आरती, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर,जसीडीह में बैद्यनाथ मंदिर, गंगासागर, कोलकाता में काली मंदिर, पुरी में जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर और गया में विष्णुपाद मंदिर के दर्शन करेंगे।

Read More:- बोधगया ब्लास्ट में जाहिदुल इस्लाम को दस साल की सजा

आईआरसीटीसी ने ट्रेन में सफर के लिए पैकेज का मूल्य 9,450 रुपये प्रति यात्री तय किया है। ट्रेन में तीनों समय के शाकाहारी भोजन के साथ धर्मशाला में ठहरने और बसों से स्थानीय भ्रमण की व्यवस्था की गई है।

भारत दर्शन ट्रेन में बैठने की सुविधा लखनऊ, आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई,उरई, कानपुर, बाराबंकी, अयोध्या, जौनपुर और वाराणसी से मिलेगी। पैकेज के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। बुकिंग आईआरसीटीसी के लखनऊ स्थित पर्यटन भवन और वेबसाइट www.irctctourism.com पर की जा सकती है। इसके अलावा हेल्पलाइन नम्बर 8287930915/8287930908/8287930909 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

Related posts

वायुसेना अब लद्दाख सीमा पर रात में भी उड़ा सकेगी मिग-29

Buland Dustak

बंगाल में मोदी ने 4700 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Buland Dustak

नोएडा स्मारक पर वीर शहीदों को परिजनों ने नम आंखों से पुष्पांजलि देकर याद किया

Buland Dustak

असम चुनाव : दूसरे चरण का मतदान 01 को, चुनावी शोर थमा

Buland Dustak

वर्ष 2022 कैलेंडर: 31 सार्वजनिक एवं 21 ऐच्छिक अवकाश घोषित

Buland Dustak

रूस में चीन और पाकिस्तान के साथ भारत करेगा युद्धाभ्यास

Buland Dustak