19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

पीओके में पाकिस्तान ने अपग्रेड किया स्कार्दू एयरबेस

– श्रीनगर और लेह एयरबेस से सिर्फ 200 किमी. दूर है स्कार्दू एयरबेस

​​पाकिस्तान ने ​चीन की मदद से ​चोरी छिपे​ पीओके ​के गिलगित-बाल्टिस्तान इलाके में स्थित स्कार्दू एयरबेस को अपग्रेड करने का काम करीब-करीब पूरा कर लिया है​​​​।​ ​भारत के केंद्र​ ​शासित प्रदेश लद्दाख के करीब स्थित स्कार्दू एयरबेस पर पाकिस्तानी एयरफोर्स का ​सी-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट लगातार उपकरण पहुंचा रहा है​​​​​​​​​​।​ ​​

पीओके में पाकिस्तान ने अपग्रेड किया स्कार्दू एयरबेस

​पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (​पीओके​) के गिलगित-बाल्टिस्तान इलाके में स्थित​ ​स्कार्दू एयरबेस को पाकिस्तान ने चीनी अधिकारियों की मदद से ​अपग्रेड किया है​​।​ खुफिया सूत्रों ने आशंका जताई है कि पाकिस्तान इस एयरबेस का इस्तेमाल​ चीन की मदद में भारत के खिलाफ कर सकता है​​।​​​​ भार​​तीय सुरक्षा एजेंसियां सीमा पर पाकिस्तान की हरकतों पर कड़ी नजर रख रही हैं,​​ क्योंकि भारतीय वायुसेना के श्रीनगर एयरबेस और लेह एयरबेस से स्कार्दू एयरबेस की दूरी ​महज ​200 किलोमीटर है​​।​​ पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट चीन के एयर स्पेस में प्रवेश करने से पहले स्कार्दू एयरबेस में रुक रहे हैं​​।​​ ​दूसरी तरफ पीओके लड़ाकू विमान ​एफ​-16 और ​जेएफ-17 लगातार स्कार्दू एयरबेस से उड़ान भर रहे हैं​​।​​

पीओके में पाकिस्तान ने अपग्रेड किया स्कार्दू एयरबेस
– भारत के खिलाफ स्कार्दू एयरबेस का इस्तेमाल कर सकता है पाकिस्तान   

गिलगित में स्थित​ पाकिस्तानी वायु सेना ​का​ स्कार्दू ​एयर​बेस ​’टू फ्रंट वार’​ के मामले में बहुत रणनीतिक हो सकता है।​ ​​सेटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि चीन की मदद से ​चोरी छिपे​ ​​​​तैयार किये गए इस एयरबेस पर​ ​4 रनवे (1 निर्माणाधीन और 1 हेली रनवे), 3 हेलीपैड, 1 संग्रहण क्षेत्र, 1 सैन्य परिसर तथा कई और चीजें हैं।​​ ​निर्माणाधीन समानांतर रनवे के बीच में पार्किंग के लिए एक पैच भी​ है​।​ ​मुख्य ​रनवे​ ​की लम्बाई ​3.66 किलोमीटर है ​और रनवे के प्रत्येक छोर पर 4 हार्ड शेल्टर है।

एयर स्ट्राइक के दौरान आपातकाल और सुरक्षा जेट के मामले में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।​ ​हवाई अड्डे ​के अग​ले महत्वपूर्ण ​हिस्से के ​एक छोटे से कंपाउंड​ में ​4 वॉच टॉवर और 6 फ्यूल स्टोरेज टैंक ​हैं, जिनमें 4 परिसर के अंदर ​और ​2 ​बाहर​ हैं​।​ ​​टैंकों की ​बाहरी​ ​परिधि लगभग 51 मीटर है​​।

पीओके में पाकिस्तान ने अपग्रेड किया स्कार्दू एयरबेस

​तस्वीरों से यह भी खुलासा हुआ है कि यहां एक सैन्य परिसर भी है जो 2 मीटर ऊंची दीवार से घिरा हुआ है।​ पीओके ​हेलीपैड ​के परिसर में प्रवेश ​और ​निकास​ के लिए दो अलग-अलग चेक प्वाइंट्स बनाये गए हैं​।​​ रनवे​-2 की तस्वीरों​ ​को क्लोजअप​ से ​देखने पर पता चलता है कि इसके ​समानांतर ​​2 हेलीपैड​ हैं और आगे दक्षिण ए हैली रनवे की लंबाई 500 मीटर के आसपास है। 

2017 में इमरान खान ने स्कार्दू ​एयर​बेस​ ​​का दौरा किया और ​उस समय ​उनका ​​हेलीकॉप्टर 1 हेलि​​पैड पर उतरा​ था​ तो यह वाणिज्यिक ​भी ​हो सकता है।​ यह हवाई अड्डा दोनों ओर से पहाड़ों से सुरक्षित है​​।​ ​​​​पाकिस्तान के इस कारनामे में चीन उसकी मदद कर रहा है​​।​ पाकिस्तान ने इस एयरबेस को चीनी अधिकारियों की मदद से विकसित किया है​​।​​

Related posts

चक्रवात ‘निवार’ बुधवार शाम तक तमिलनाडु और पुडुचेरी पहुंचेगा

Buland Dustak

नवीन स्वदेशी प्रौद्योगिकियों से ‘आत्म निर्भर’ बनेगा भारत: डॉ. हर्ष वर्धन

Buland Dustak

सिंगापुर एयर शो में दुनिया ने देखी भारत के स्वदेशी लड़ाकू तेजस की ताकत

Buland Dustak

‘आकाश प्राइम’ मिसाइल का टेस्ट करके भारत ने फिर दिखाई ताकत

Buland Dustak

कोरोना से लड़ाई में आगे आया रेलवे, मरीजों के लिए 75 Isolation Coach

Buland Dustak

दिल्ली पुलिस का 74वां स्थापना दिवस, सीने पर हैं कई दाग

Buland Dustak