19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

घनघोर बारिश से मुंबई ठप, तीनों लोकल सेवाएं बाधित

-मुंबई-गोवा राजमार्ग बंद, पीडिमेलो रोड व भायखला में पेड़ गिरे, कोई हताहत नहीं

मुंबई: बुधवार को हो रही घनघोर बारिश से मुंबई ठप हो गया है। बारिश का पानी रेलवे पटरियों पर आने से मुंबई की लाइफ लाइन मानी जाने वाली मध्य, हार्बर व पश्चिम लोकल रेलवे की सेवा पूरी तरह से बंद हो गई हैं। मसजिद में पी डिमेलो मार्ग व भायखला में दो पुराने पेड़ गिर गए हैं, लेकिन इन दोनों जगह कोई जख्मी नहीं हुआ है। तेज बारिश की वजह से मुंबई-गोवा मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। रास्ते पर व निचले इलाकों में जलभराव की वजह से कई झोपड़पट्टी पानी में डूब गई है।

मुंबई बारिश

कुलाबा मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दोपहर के बाद सिर्फ 6 घंटों में 100 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अचानक हुई तेज बारिश की वजह से चर्चगेट स्टेशन जलमग्र हो गया। इतना ही नहीं महालक्ष्मी, बाबुलनाथ मंदिर के आसपास, आग्रीपाड़ा, जेकब सर्कल, हिंदमाता, लालबाग आदि इलाकों में पानी भर गया है।

पश्चिम उपनगर में सांताक्रुज मिलन सबबे, अंधेरी सब बे, मालाड सबबे में पानी भर गया है। सडक़ों पर तालाब जैसा दृश्य उभर आया है, जिससे वाहनों की गति प्रभावित हुई है। इसी तरह पूर्व उपनगर में कांजुरमार्ग, विक्रोली, विद्याविहार , भांडुप आदि इलाकों में भी तेज बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।

अभी भी बारिश की रफ्तार कम नहीं हुई

घनघोर बारिश से मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल चहल लोगों को घर से बाहर न निकलने की अपील की थी। लेकिन कोरोना की वजह से अत्यावश्यक सेवा के लिए जो लोग बाहर निकले हैं, उन्हें भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार बुधवार से राज्य सरकार ने शहर की सभी दुकानों को खोलने की अनुमति जारी किया था। इससे भी लोग आज घर से बाहर निकले थे और भारी बारिश में जगह-जगह फंस गए हैं।

अभी भी बारिश की रफ्तार कम नहीं हुई हैं, इससे महानगरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दहाणू में आज 363 मिमि बारिश दर्ज की गई है। पालघर में तथा वसई विरार में भी बारिश की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

पढ़ें: ‘कोरोना वेस्ट मटेरियल’- पर्यावरण के लिए खतरे की घंटी हो रहा साबित

Related posts

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर बोले सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर

Buland Dustak

चक्रवात ‘निवार’ बुधवार शाम तक तमिलनाडु और पुडुचेरी पहुंचेगा

Buland Dustak

PM ने स्टार्टअप इंडिया के लिए की एक हजार करोड़ के सीड फंड की घोषणा

Buland Dustak

दिल्ली वाले करेंगे अब E-Auto की सवारी

Buland Dustak

थावरचंद गहलोत बने कर्नाटक के राज्यपाल, अन्य राज्यों में भी फेरबदल

Buland Dustak

नवीन स्वदेशी प्रौद्योगिकियों से ‘आत्म निर्भर’ बनेगा भारत: डॉ. हर्ष वर्धन

Buland Dustak