19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

थावरचंद गहलोत बने कर्नाटक के राज्यपाल, अन्य राज्यों में भी फेरबदल

-राष्ट्रपति ने 8 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी

नई दिल्ली: कैबिनेट में संभावित फेरबदल की अटकलों के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने मंगलवार को 8 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को मंजूरी दे दी, जिसके अंतर्गत थावरचंद गहलोत कर्नाटक के राज्यपाल बनाए गए।

थावरचंद गहलोत

इसमें मिजोरम, गोवा, हरियाणा, त्रिपुरा, झारखंड, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है जबकि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का तबादला हरियाणा किया गया है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार ये नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।

कर्नाटक, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में चार नए राज्यपाल नियुक्त किये गये हैं। इनमें नरेन्द्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थावरचंद गहलोत को कर्नाटक, डॉ. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम, राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Also Read: झारखंड की बेटियों ने पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाया : हेमंत सोरेन

गोवा, हरियाणा, त्रिपुरा और झारखंड़ में चार राज्यपालों को स्थानांतरित किया गया है। इनमें मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई का तबादला कर उन्हें गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का तबादला कर उन्हें हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को स्थानांतरित कर त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैंस को स्थानांतरित कर झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Related posts

Geospatial दिशा-निर्देशों को उदार बनाने का सरकार का ऐतिहासिक निर्णय: डॉ. हर्षवर्धन

Buland Dustak

योगी ने कुशीनगर हवाई अड्डे की स्वीकृति को लेकर प्रधानमंत्री का जताया आभार

Buland Dustak

दिल्ली-NCR में प्रदूषण बेकाबू, लॉकडाउन पर हो विचार: सुप्रीम कोर्ट

Buland Dustak

सेना भर्ती घोटाला: 6 लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 17 अफसरों पर FIR

Buland Dustak

आम लोगों की पहुंच से दूर हुआ सरसों तेल, 1 साल में दोगुनी हुई कीमत

Buland Dustak

सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान का प्रथम चरण 07 फरवरी से

Buland Dustak