19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

दिल्ली वाले करेंगे अब E-Auto की सवारी

राजधानी दिल्ली की सड़को पर जल्द ही इलेक्ट्रिक-ऑटो (E-Auto) दौड़ते नजर आएंगे। दिल्ली सरकार ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। शुरुआत में कुल 4261 ई-ऑटो के लिए सोमवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया। इच्छुक व्यक्ति एक नवंबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। दिल्ली सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक ऑटो के लिए 30 हजार का इंसेंटिव दिया जा रहा है साथ ही लोन में पांच परसेंट की छूट भी मिल रही है।

E-Auto

जानकारी के अनुसार, कुल 4261 इलेक्ट्रिक ऑटो (E-Auto) में 33 फीसदी संख्या महिलाओं के लिए आरक्षित होगी। यानी कुल 1406 E-Auto महिला आवेदकों के नाम से रजिस्टर हो सकेंगे। अन्य सभी के लिए कोई भी व्यक्ति जिसके पास लाइट मोटर व्हीकल का वैलिड लाइसेंस है वो इसके लिए आवेदन कर सकता है।

आवेदकों की असल संख्या के लिए ड्रा होगा। परिवहन विभाग ने साफ किया है कि रजिस्ट्रेशन के लिए (पीएसवी) यानि पब्लिक सर्विस व्हीकल की जरूरत नहीं होगी। हालांकि सफल आवेदकों को ड्रॉ के 45 दिनों के भीतर यह दिखाना होगा।

Also Read: बौद्ध सर्किट विकास के लिए 5 परियोजनाओं को पर्यटन मंत्रालय ने दी मंजूरी

दिल्ली सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक ऑटो के लिए 30 हजार का इंसेंटिव दिया जा रहा है। साथ ही लोन पर पांच प्रतिशत की छूट भी मिल रही है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक और कदम माना जा रहा है।

बताया गया है कि कोई भी व्यक्ति जिसके पास दिल्ली का आधार कार्ड है वह इसके लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए एक इलेक्ट्रिक ऑटो (E-Auto) मेले का भी आयोजन किया जा रहा है, जो 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। यह मेला सराय काले खां और लोनी स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर पर लगेगा।

Related posts

पर्यटन मंत्री ने Go First Airlines Service का किया शुभारंभ

Buland Dustak

प्रवासी भारतीयों और विदेशियों के लिए बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया होगी आसान

Buland Dustak

वायुसेना ने फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द करगिल-गर्ल’ पर जताई आपत्ति

Buland Dustak

पहले दिन बिठूर सीट से सपा के मुनीन्द्र शुक्ला ने कराया नामांकन

Buland Dustak

राजधानी दिल्ली में पकड़े गए जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी

Buland Dustak

कोविड वैक्सीनेशन का पहला चरण शनिवार से होगा शुरू

Buland Dustak