19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

इंदौर के 56 दुकान और सराफा बाजार को मिले क्लीन स्ट्रीट फूड हब के टैग

इंदौर: स्वच्छता के क्षेत्र में 4 बार लगातार नंबर वन बनने के बाद अब इंदौर ने खान-पान में उच्च गुणवत्ता उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रदेश में नंबर वन का दर्जा प्राप्त कर लिया है। इंदौर के विश्व प्रसिद्ध सराफा बाजार और 56 दुकान के स्ट्रीट फूड सेंटर को भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा बुधवार को क्लीन स्ट्रीट फूड हब का टैग प्रदान किया गया है।

इंदौर सराफा बाजार

FSSAI द्वारा प्रमाणित किया गया है कि इंदौर शहर के 56 दुकान और सराफा बाजार की स्ट्रीट पर हाइजेनिक और स्वच्छ खाने के आइटम मिलते हैं। इस तरह क्लीन स्ट्रीट फूड हब के दो टैग पाने वाला इंदौर प्रदेश का पहला शहर बन गया है।

Also Read: ई-श्रम पोर्टल हुआ लॉन्च, रजिस्ट्रेशन के लिए 404 करोड़ रुपये का बजट

उल्लेखनीय है कि FSSAI द्वारा सराफा बाजार और 56 दुकान के स्ट्रीट फूड सेंटर का थर्ड पार्टी से ऑडिट के माध्यम से साफ-सफाई, हाईजीन, शुद्धता, कचरे का सही निपटान और बेहतर व्यवस्था के अलग-अलग पैमानों पर अंक देते हुए सर्वे करवाया गया था।

FSSAI ने इंदौर के उक्त दोनों स्ट्रीट फूड सेंटर को अपने मापदंडों पर टेस्ट कर क्लीन स्ट्रीट फूड सेंटर प्रमाणित किया है। अब आम जनता यहां बिना किसी शंका के निश्चिंत होकर स्ट्रीट फूड खा सकती है।

Related posts

आत्मनिर्भर भारत अभियान में उत्तर प्रदेश निकला सबसे आगे: प्रधानमंत्री

Buland Dustak

डॉ. छगन पटेल बने एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Buland Dustak

पुलवामा हमले में शहीद हुए हवलदार विजय सोरेंग को दी श्रद्धांजलि

Buland Dustak

मील का पत्थर साबित होगा पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन

Buland Dustak

रायपुर : आगामी शैक्षणिक सत्र में शुरू होंगे 32 उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय

Buland Dustak

दिल्ली वाले करेंगे अब E-Auto की सवारी

Buland Dustak