19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

डॉ. छगन पटेल बने एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. छगन पटेल ने कहा कि ABVP दुनिया के सबसे बड़़े छात्र संगठनो में से एक है। संगठन का विस्तार करने के लिए पूरी क्षमता से प्रयास किया जाएगा। नागपुर के रेशिमबाग में स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर में शुक्रवार को एबीवीपी के 66वें राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर ABVP के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस सुबैया और महामंत्री निधि त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद चुनाव अधिकारी उमा श्रीवास्तव ने सत्र 2020-21 के लिए एबीवीपी की कार्यकारी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ छगन पटेल और राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में निधि त्रिपाठी के नाम की घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने पर डॉ. छगन पटेल ने सभी को धन्यवाद दिया।

एबीवीपी

पटेल ने कहा कि संघभूमि और दीक्षाभूमि के चलते पवित्र धरा कहलाने वाली नागपुर की भूमि से अध्यक्ष पद का दायित्व स्वीकारना अपने आप में गौरव का अनुभव करवाता है। इस अवसर पर पटेल ने ABVP की गौरवशाली परंपरा का निर्वाह करने का वचन दिया। वही राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने ABVP को देशभक्ति का केन्द्र करार दिया।

उन्होंने ABVP के जरिए समाज और राष्ट्र केंद्रित सोच विकसित करने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर निधि ने संगठन के कार्यों की समीक्षा की। इस कार्यक्रम में देशभर से कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे। इसके अलावा देशभर के 4 हजार स्थानों से लाखों कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन सहभागिता दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें: अरावली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का हुआ आगाज़

Related posts

Air Marshal Vivek Ram Chaudhari- ​वायुसेना के ​अगले वाइस चीफ

Buland Dustak

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: फिल्म ‘छिछोरे’ आगे, बाकी सब पीछे

Buland Dustak

केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित, 17 मई को प्रातः 5 बजे खुलेंगे

Buland Dustak

PLI योजना का पूरा लाभ उठाएं राज्यः प्रधानमंत्री

Buland Dustak

राज्योत्सव के अवसर पर किसानों के खाते में 15 सौ करोड़ रुपये अंतरित

Buland Dustak

​दजुको घाटी में लगी आग मणिपुर पहुंची, वायुसेना ने की मदद

Buland Dustak