19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

पर्यटन मंत्री ने Go First Airlines Service का किया शुभारंभ

-शीतकालीन पर्यटन को मिलेगा बढ़ावाः मंत्री महाराज

देहरादून: पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को जौली ग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून से मुंबई और दिल्ली के लिए Go First Airlines की सीधी उड़ान का शुभारंभ किया।

गुरुवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जौली ग्रांट एयरपोर्ट से पहली सेवा उड़ान जी-8 2306 को रवाना कर शुभारंभ किया। इस मौके पर कहा कि “गो फर्स्ट” एयरलाइंस की कनेक्टिविटी बहुत ही अच्छी है। “गो फर्स्ट” एयरलाइंस सेवा के माध्यम से बहुत से पर्यटक उत्तराखंड आकर शीतकालीन पूजा का लाभ उठाएंगे।

Go First Airlines

उन्होंने कहा कि शीतकाल में यमुनोत्री की पूजा खरसाली में, गंगोत्री की मुखवा में, भगवान केदारनाथ की उखीमठ में और भगवान बद्री विशाल की पूजा पांडुकेश्वर एवं जोशीमठ में होती है।

इसलिए हम चाहेंगे कि शीतकालीन पूजा के साथ-साथ श्रद्धालु भगवान के दर्शनों के लिए उत्तराखंड आएं। राज्य में आने वाले पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। शीतकाल में उत्तराखंड आने वाले पर्यटक पहाड़ में होने वाली बर्फबारी, ओली में स्कीइंग में और चौपता के विहंगम दृश्य का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

ग्राहकों को महानगरों से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

मंत्री ने कहा कि इसमें दो राय नहीं कि इस सेवा की शुरुआत और नए स्टेशन के जुड़ने से Go First Airlines की मजबूत नेटवर्क क्षमता शहरों के बीच बढ़ी हुई कनेक्टिविटी, ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प प्रदान करेगी। उसी दिन वापसी की उड़ान यात्रियों को अपनी यात्रा की बेहतर योजना बनाने और समय बचाने में सक्षम बनाएगी।

यह व्यापार और अवकाश दोनों के मामले में इस क्षेत्र को बहुत लाभ देगा। देहरादून अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता, रांची, पटना, वाराणसी और गोवा के कनेक्शन के साथ मुंबई (1x दैनिक), दिल्ली (2x दैनिक) से जुड़ा होगा।

Also Read: कार्तिक शुक्ल पंचमी के दिन नहाय-खाय से प्रारंभ होता है छठ महापर्व

इस अवसर पर Go First Airlines के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौशिक ने कहा कि गो फर्स्ट एक मजबूत नेटवर्क बनाने का लगातार प्रयास रहा है। जो हमारे ग्राहकों को यात्रा में आसानी और चुनने के लिए व्यवहार्य विकल्प प्रदान करेगा।

नए स्टेशनों के जुड़ने से न केवल हमारा नेटवर्क मजबूत होगा बल्कि ग्राहकों को महानगरों और अन्य महत्वपूर्ण शहरों और उससे आगे के लिए सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत सहित Go First Airlines के अनेक अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

अयोध्या मामले में लालकृष्ण आडवाणी से CBI कोर्ट ने पूछे सवाल

Buland Dustak

रिश्तों में कड़वाहट के बाद भी चीन बना भारत का टॉप बिजनेस पार्टनर

Buland Dustak

Indo pak war 1971: 50 साल पूरे होने पर सुखना लेक में वायु सेना ने दिखाया पराक्रम

Buland Dustak

कृषि कानून पर किसानों की दो टूक ‘कानून वापस तो हम घर वापस’

Buland Dustak

देश को केवड़िया से जोड़ने वाली 8 ट्रेनों को PM ने दिखाई हरी झंडी

Buland Dustak

वैश्विक पर्यटकों के लिए खुला काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

Buland Dustak