19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

Indo pak war 1971: 50 साल पूरे होने पर सुखना लेक में वायु सेना ने दिखाया पराक्रम

- हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के राज्यपालों ने बढ़ाया उत्साह

चंडीगढ़ : आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में बुधवार को भारतीय वायु सेना ने Indo pak war 1971 के 50 वर्ष पूरे होने पर चंडीगढ़ की सुखना लेक के ऊपर एयर शो का आयोजन किया। इस एयर शो में राफेल फाइटर जेट, चिनूक हेलीकॉप्टर के हैरत अंगेज करतब देखने को मिले। इसके साथ गरुड़ कमांडोज ने भी अपनी कार्यशैली का प्रदर्शन किया।

Indo pak war 1971 50 years
Indo pak war 1971, 50 years celebration at Sukna Lake

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने देशवासियों को आजादी के अमृत महोत्सव और भारत की पाक पर विजय के 50 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत के वीर जवानों के शौर्य की बदौलत 75 वर्ष पूर्व देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। इस युद्ध में भारतीय सेनाओं ने बांग्लादेश को भी पाकिस्तान से आजाद करवाया था।

इसी उपलक्ष्य में भारत की वायु सेना ने अपने शौर्य प्रदर्शन के लिए एयर शो का आयोजन किया है। दत्तात्रेय ने कहा कि भारतीय सेनाओं की ओर से समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन किए जाते रहते हैं। इन आयोजनों से सेना का मनोबल तो बढ़ता ही है।

Read More : श्री सोमनाथ मंदिर के डिजिटल प्रचार और संरक्षण कार्य की हुई शुरुआत

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि आज देश की तीनों सेनाएं थल, वायु और नौसेना नए उपकरणों, हथियारों, नई टेक्नोलॉजी तथा नई वार तकनीक से सुसज्जित है। भारत हर तरह से सुरक्षा के मामले में पूरी सामर्थ्य रखता है। भारत अब 1962 वाला भारत नहीं है। हमारे सैनिक हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम हैं। हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कहा कि इस एयर शो से भारतीय नागरिकों को विश्वास हुआ है कि आज भारत का जल, थल, व नभ पूरी तरह सुरक्षित है।

तीनों राज्यपालों ने सभी सरकारी, गैर सरकारी, सामाजिक, धार्मिक संगठन और आम नागरिकों से अपील की है कि वे आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों को आयोजन करें और ज्यादा से ज्यादा इन कार्यक्रमों में भाग लें। कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना के अधिकारी और चंडीगढ़ यूटी प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

जेडमो और जोजिला सुरंग का निर्माण, जनता को नहीं छोड़ना होगा अपना घर

Buland Dustak

BHU में शुरू हुआ डीआरडीओ का अस्पताल, शाम तक सात मरीज भर्ती

Buland Dustak

7 से फिर दौड़ेगी मेट्रो, शहरी विकास मंत्रालय ने जारी किए दिशा-निर्देश

Buland Dustak

कोरोना वैक्सीन स्पीड ट्रैक पर, एफडीए ने दिए संकेत

Buland Dustak

Supermoon 2021 : आज आकाश में दिखेगा साल का तीसरा सुपरमून

Buland Dustak

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर ​दर्ज होंगे गलवान में ​शहीद 20 सैनिकों के नाम

Buland Dustak