19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कृति के सपोर्ट में आई अंकिता लोखंडे

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को कल यानि 14 अगस्त को दो महीने पूरे हो जाएंगे। उनके फैंस लगातार सुशांत के लिए इन्साफ की मांग कर रहे हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाया गया था। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही थी। वहीं अब यह केस सीबीआई के हाथों में सौंप दिया गया। इस मामले को लेकर कई तरह के राजनितिक मतभेद भी देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह कृति अभिनेता को न्याय दिलाने के लिए लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रही है।

श्वेता सिंह अंकिता लोखंडे

श्वेता ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में श्वेता ने अपने हाथ में एक व्हाइट बोर्ड पकड़ा हुआ है, जिस पर लिखा है-‘मैं सुशांत की बहन हूं और मैं सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग करती हूं।’ श्वेता ने लिखा-‘यह समय है कि हम सत्य को खोजें और न्याय प्राप्त करें। कृपया हमारे परिवार और पूरी दुनिया को यह जानने में मदद करें कि सच्चाई क्या है। अन्यथा हम कभी भी शांतिपूर्ण जीवन नहीं जी पाएंगे!! सीबीआई जांच के लिए अपनी आवाज उठाएं।’ इसके साथ ही श्वेता ने एक वीडियो भी शेयर किया है।

श्वेता सिंह कृति

अंकिता लोखंडे ने किया री-ट्वीट

श्वेता के इस ट्वीट को सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड एवं अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने री-ट्वीट कर लिखा-‘हम सच को ढूंढ लेंगे और न्याय हासिल करके ही रहेंगे।’

अंकिता लोखंडे का री-ट्वीट

श्वेता की तरह ही अंकिता भी सुशांत के लिए लगातार न्याय की मांग कर रही है। श्वेता सिंह कीर्ति का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। श्वेता लगातार सुशांत सिंह राजपूत को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती हैं। अभिनेत्री अंकिता लोखंडे सुशांत के परिवार की इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पिछले दिनों सुशांत के पिता ने पटना में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर एफआईआर दर्ज करवाया था। वहीं सुशांत सिंह राजपूत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ की है।

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने फैंस से की ‘ग्लोबल प्रेयर’ की अपील

Related posts

उगादी पर्व पर मेकर्स ने जारी किया फिल्म ‘आरआरआर’ का नया पोस्टर

Buland Dustak

46 की हुईं बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर, जानें उनकी टॉप 5 मूवीज

Buland Dustak

शाहरुख का 55वां जन्मदिन: किंग खान के कुछ मशहूर डायलॉग

Buland Dustak

फिल्म ‘KGF Chapter 2’ का नया पोस्टर रिलीज, इस दिन आयेगा टीजर

Buland Dustak

कंगना रनौत: पहाड़ी की ढलान से अभिनय के शिखर तक

Buland Dustak

मनोज पाटिल आत्महत्या मामले में फंसे साहिल खान का विवादों से है पुराना नाता

Buland Dustak