19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

Thalaivi trailer लांच के दौरान भावुक हुईं कंगना के छलके आंसू

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म Thalaivi trailer 23 मार्च को उनके जन्मदिन के खास मौके पर रिलीज कर दिया गया है। लेकिन इस ट्रेलर लांच इवेंट के दौरान कंगना काफी भावुक हो गईं। Thalaivi Trailer लॉन्च इवेंट में कंगना फिल्म के निर्देशक एएल विजय के बारे में बात करते हुए इतनी ज्यादा भावुक हो गईं कि उनकी आंखों में आंसू आ गये। इस भावुक क्षण का एक वीडियो एक सोशल मीडिया  यूजर ने ट्विटर पर साझा किया है।

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत  Thalaivi Trailer लांच

इस वीडियो में कंगना कहती हैं कि वह अपने जीवन में कभी ऐसे आदमी से नहीं मिलीं, जिसने मेरे अभिनय को लेकर मुझे ख़राब एहसास ना करवाया हो। यह बोलते हुए कंगना का गला रुँध जाता है और वह भवुक हो जाती हैं।

फिल्म तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री ‘जयललिता’ की है बायोपिक

कंगना आगे कहती हैं-‘ मैं इमोशनल महसूस कर रही हूं। आम तौर पर मेरे साथ ऐसा नहीं होता। यह एक शख्स है, जिसने मेरी काबिलियत को लेकर मुझे अच्छा फील करवाया। खास तौर पर जिस तरह पुरुष कलाकार के साथ उनके संबंध होते हैं, वे कभी महिला कलाकारों के साथ नहीं दिखाते। एक निर्देशक होने के नाते मैंने उनसे सीखा कि अपने कलाकारों के साथ कैसे बर्ताव करें और रचनात्मक साझेदारी को आगे कैसे लेकर जाएं।’

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1374275689608716290

कंगना ने यूजर द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा-‘ मैं खुद को बब्बर शेरनी कहती हूं, क्योंकि मैं कभी नहीं रोती। मैं किसी को यह मौका नहीं देती कि वह मुझे रुला सके। याद नहीं, आखिरी बार कब रोई थी, लेकिन आज खूब रोई और रोकर अच्छा लगा।’

कंगना रनौत की फिल्म Thalaivi का trailer आज रिलीज हो गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री ‘जयललिता’ की बायोपिक है। वहीं फिल्म में कंगना रनौत जयललिता का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में ‘जयललिता’ के बॉलीवुड सफर से लेकर राजनीतिक सफर तक को दिखाया जायेगा।

फिल्म का नाम तमिल में Thalaivi और हिंदी में ‘जया’ रखा गया है। यह फिल्म ए. एल विजय  द्वारा निर्देशित एवं विष्णु इंदूरी और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित हैं। फिल्म Thalaivi 23 अप्रैल, 2021 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Read more: कंगना रनौत: पहाड़ी की ढलान से अभिनय के शिखर तक

Related posts

सीरियल किसर इमरान हाशमी ने बॉलीवुड में बनाई है अपनी अलग पहचान

Buland Dustak

46 की हुईं बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर, जानें उनकी टॉप 5 मूवीज

Buland Dustak

महिला दिवस पर जारी हुआ ‘साइना’ का शानदार ट्रेलर

Buland Dustak

बप्पी लाहिरी के इन गीतों के बिना नहीं आती पार्टी में जान

Buland Dustak

रुबीना दिलैक ने ‘बिग बॉस 14’ का खिताब किया अपने नाम, फैंस को कहा शुक्रिया

Buland Dustak

अभिनेत्री नीतू कपूर हुईं 62 साल की बच्चों संग मनाया जन्मदिन

Buland Dustak