19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

बॉलीवुड ड्रग्स मामले में कई फिल्म हस्तियों की बढ़ेगी मुसीबत, 30 मोबाइल का डाटा रिकवर

-रिकवर डाटा में डिलीट किए गए क्लिपिंग, चैट व मोबाइल नंबर शामिल
-एनसीबी द्वारा जब्त सौ फोन में से अभी 30 फोन का डाटा हुआ रिकवर

बॉलीवुड ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण, सारा, श्रद्धा कपूर, रिया चक्रवर्ती, अर्जुन रामपाल आदि कई हस्तियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। गांधीनगर स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री अहमदाबाद (एफएसएलए) ने 30 हस्तियों के फाेन का डाटा रिकवर कर अपनी रिपोर्ट महाराष्ट्र नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को सौंप दी है। अभी बॉलीवुड सितारों के 70 से अधिक फोन की जांच की जा रही है।

दरअसल, बॉलीवुड ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने फिल्म जगत से जुड़ी जानी मानी हस्तियों के एक सौ फोन की जांच करने और डिलीट किए गए डाटा को रिकवर करने के लिए डायरेक्टोरेट ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस सर्विसेज, गांधीनगर को भेजे थे।

जानकारी मिली है कि इन एक सौ फोन में से अब तक एफएसएलए ने 30 फोन का डाटा रिकवर कर लिया है। बताया गया है कि एफएसएल को भेजे गए एक सौ फोन में से 80 आईफोन हैं। जिनमें से 30 में मोबाइल का डेटा का विश्लेषण जा चुका है, जबकि 70 फोन की अभी भी जांच चल रही हैं।

बॉलीवुड ड्रग्स
बॉलीवुड ड्रग्स

बॉलीवुड हस्तियों के ड्रग पेडलर के साथ संबंध

30 फोन से अनुमानित 1,500 एचडी मूवी स्टोर जितना डेटा NCB को सौंप दिए गया हैं, जिसमें सबसे अधिक वीडियो-क्लिपिंग, व्हाट्सएप चैट और व्हाट्सएप कॉल डेटा हैं। इन आंकड़ों की जांच करके, एनसीबी को इस बारे में जानकारी मिलेगी कि बॉलीवुड के नायक-नायिका के बीच किस ड्रग पेडलर के साथ संबंध थे।

जानकारी मिली है कि इन सौ फोन में से एक फोन एक चीनी कंपनी का था। माना जाता है कि यह फोन अमेरिका में प्रतिबंधित है। इस फ़ोन से डेटा निकालना मुश्किल था, लेकिन एफएसएल ने इस फ़ोन से भी डेटा निकालने के लिए एक विशेष टूल विकसित किया और इस फोन का डाटा रिकवर कर एनसीबी को सौंप दिया। एफएसएल को इसके लिए 15 लाख रुपये का शुल्क मिला है।

अर्जुन रामपाल के घर से जब्त हुए 10 फोन

एनसीबी ने अर्जुन रामपाल और उनकी प्रेमिका और उसके भाई के दस फोन जब्त किए थे। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच कर रहा है। इसके आधार पर मुंबई में छापे और गिरफ्तारियाें की कार्रवाई का सिलसिला अभी चल रहा है। एफएसएल ने पिछले 45 दिन में 30 मोबाइल फोन का डाटा रिकवर किया है।

इन फोन से डिलीट किए गए वॉइस क्लिप, वीडियो क्लिप और चैट संदेश और मोबाइल नंबर को रिकवर कर लिया गया हैं। एनसीबी ने मुंबई से जब्त दवाओं के नमूने भी जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे हैं। इन दवाओं के नमूनों की जांच की जा रही है। अब तक 25 दवाओं के नमूने फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं।

उल्लेखनीय है कि फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए अधिकांश मोबाइल हस्तियों, उनके परिचितों और आरोपित ड्रग पेडलर्स के हैं। दो लैपटॉप, टैबलेट और पेन ड्राइव भी हैं। सूत्रों के मुताबिक, फॉरेंसिक लैब को भेजे गए मोबाइलों में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक, सारा अली खान, अर्जुन रामपाल, श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण और उनसे जुड़े अन्य लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: आखिर कौन हैं ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’? जिनका किरदार निभाकर आलिया हो रही ट्रेंड

Related posts

‘केजीएफ चैप्टर 2’ के लिए संजय दत्त ने कसी कमर, शेयर की तस्वीरें

Buland Dustak

दफ्तर तोड़े जाने पर भड़कीं कंगना का ट्वीट, लिखा: ‘लोकतंत्र की हत्या’

Buland Dustak

बप्पी लाहिरी के इन गीतों के बिना नहीं आती पार्टी में जान

Buland Dustak

पद्मश्री कवयित्री सुगाथाकुमारी का कोरोना से 86 साल की उम्र में निधन

Buland Dustak

मिर्जापुर 2 का दमदार ट्रेलर रिलीज, 23 अक्टूबर को प्रीमियर

Buland Dustak

बर्थडे स्पेशल: दर्शकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी चुलबुली श्रीदेवी

Buland Dustak