19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

अक्षय और वाणी की ‘Bell Bottom’ की रिलीज डेट तय

अक्षय कुमार और वाणी कपूर की अपकमिंग फिल्म Bell Bottom अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा मेकर्स ने मंगलवार को कर दी है। इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी।

अक्षय कुमार ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए लिखा-‘मुझे पता है कि आपने Bell Bottom की रिलीज के लिए धैर्यपूर्वक इंतजार किया है। ऐसे में हमारी फिल्म की रिलीज की घोषणा करने से ज्यादा खुशी नहीं हो सकती। बेल बॉटम 27 जुलाई, 2021 के दिन दुनिया भर में बड़े पर्दे पर आ रही है।’

फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा होने से फैंस काफी खुश और उत्साहित हैं। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में अक्षय कुमार एक सीक्रेट एजेंट की भूमिका में होंगे। वहीं फिल्म में वाणी कपूर अक्षय कुमार की पत्नी के किरदार में होंगी। फिल्म में लारा दत्ता भी होंगी जो पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी।

फिल्म में हुमा कुरैशी भी अहम भूमिका में हैं। Bell Bottom के निर्देशक  रंजीत एम तिवारी  हैं, जबकि फिल्म को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख ,मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी संयुक्त रूप से प्रोड्यूस किया है।

Bell Bottom
Read More : बॉलीवुड में ‘डिस्को डांसर’ के नाम से मशहूर हैं मिथुन चक्रवर्ती

यह फिल्म पहले इसी साल 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन देश में बढ़ते कोरोना महामारी को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया था, जिसके बाद फिल्म के ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा के साथ तमाम तरह की अटकलों और अफवाहों पर पूर्ण विराम लग गया है। Bell Bottom इसी साल 27 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Related posts

महिला दिवस पर जारी हुआ ‘साइना’ का शानदार ट्रेलर

Buland Dustak

Jaipur International Film Festival के लिए अवार्डेड फिल्मों की घोषणा

Buland Dustak

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले पर संजय राउत ने कही ये बात

Buland Dustak

अनुपम और किरण खेर ने दी एक-दूसरे को शादी की सालगिरह की बधाई

Buland Dustak

51वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएंगी 23 फिल्में

Buland Dustak

‘Billboard Music Award 2021’ में ‘द वीकेंड’ ने जीते 10 अवॉर्ड

Buland Dustak