19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

दिल को छू लेने वाला है सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। सुशांत के निधन के बाद से ही यह फिल्म काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में सुशांत के साथ संजना सांघी लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं निर्माताओं ने सोमवार को फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने फिल्म के ट्रेलर का लिंक ट्विटर पर साझा किया है।

दिल बेचारा’ का ट्रेलर
तरण आदर्श ने फिल्म के ट्रेलर का लिंक ट्विटर पर साझा किया

ट्रेलर की शुरुआत में अभिनेत्री कहती है- ‘मेरी नानी बचपन में अक्सर एक कहानी सुनाया करती थी। एक था राजा एक थी रानी। दोनों मर गए खत्म कहानी, पर ऐसी कहानियां लोगों को अच्छी नहीं लगती। मेरा नाम किसी बासु है।’ ट्रेलर में सुशांत एक यंग और चुलबुले लड़के के किरदार में बहुत हैंडसम लग रहे हैं, जबकि फिल्म में संजना एक कैंसर पेसेंट की भूमिका में हैं। ट्रैलर में सुशांत और संजना के बीच एक खूबसूरत प्रेम कहानी को बेहद दिखाया गया है।

दोनों की रोमांटिक कमेस्ट्री कमाल की है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि प्यार उम्मीद है और वह सब कुछ ठीक कर देती है। सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा हैं। ‘दिल बेचारा’ 2014 के हॉलीवुड फिल्म ‘द फॉल्ट इन अवर स्टार्स’ का हिंदी रीमेक है। संजना सांघी की यह डेब्यू फिल्म है।

इस फिल्म का निर्देशन सुशांत के दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने किया है। फिल्म ‘दिल बेचारा’ 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में सुसाइड कर ली थी। 

यह भी पढ़ें: आज रिलीज होगी सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’

Related posts

कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर

Buland Dustak

सुशांत सिंह राजपूत के सीए संदीप श्रीधर से सीबीआई की पूछताछ

Buland Dustak

25 जुलाई से शुरू हो रहे हैं इंडियन आइडल के ऑडिशन

Buland Dustak

संजीव कुमार पुण्यतिथि: सशक्त अभिनय के दम पर बनाई थी खास पहचान

Buland Dustak

कल रिलीज होगा जयललिता की बायोपिक ‘थलाइवी’ का ट्रेलर

Buland Dustak

‘सत्यमेव जयते 2’ का नया पोस्टर जारी, 12 मई को रिलीज होगी फिल्म

Buland Dustak