19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं बॉलीवुड की ‘ड्रीमगर्ल’ हेमा मालिनी

हेमा मालिनी बॉलीवुड की उन खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने नृत्य, अभिनय की अलावा राजनीति में भी एक मकाम हासिल किया है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को मद्रास की अम्मनकुड़ी जिले में हुआ था। हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती फिल्म निर्माता थीं।

घर में फिल्मी माहौल होने से हेमा मालिनी का झुकाव भी फिल्मों की ओर हो गया। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चेन्नई से पूरी की। 1961 में हेमा को एक लघु नाटक ‘पांडव वनवासम’ में बतौर नर्तकी काम करने का अवसर मिला। इसके बाद वह कुछ तमिल और तेलुगु की फिल्मों में नजर आई। इसके बाद हेमा मालिनी ने बॉलीवुड का रुख किया।

हेमा मालिनी

हेमा ने साल 1968 में फिल्म ‘सपनों के सौदागर’ में राजकपूर के अपोजिट काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में हेमा के अभिनय को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। इसके बाद हेमा मालनी ने कई यादगार और हिट फिल्में दी जिनमें प्रेम नगर, जॉनी मेरा नाम, अंदाज, सीता और गीता, शोले, रजिया सुलतान, ड्रीम गर्ल, राजा, द बर्निंग ट्रेन, बागबान आदि शामिल है। 1975 में आई फिल्म ‘शोले’ में हेमा मालिनी ने बसंती का आइकॉनिक किरदार निभाया था। उनके बसंती वाले किरदार को आज भी दर्शक भूल नहीं पाए हैं।

हेमा मालिनी 2014 में मथुरा से लोकसभा की सांसद चुनी गई

उन्होंने छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक नुपूर और मोहिनी का निर्देशन भी किया।उन्होंने 1992 में अभिनेता शाहरुख खान को लेकर फिल्म ‘दिल आशना है’ का निर्माण और निर्देशन किया। बॉलीवुड में हेमा ‘ड्रीमगर्ल’ के नाम से प्रसिद्ध हैं। हेमा मालिनी ने 1980 में अभिनेता धर्मेंद्र से शादी की। उनकी दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं। लगभल 150 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय करने के बाद हेमा ने राजनीति की तरफ रुख किया और 2004 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई।

2014 में वह मथुरा से लोकसभा की सांसद चुनी गई। हेमा अब फिल्मों में कम ही नजर आती हैं, लेकिन स्टेज पर उन्हें परफॉर्म करते हुए अक्सर देखा जा सकता है। वह टेलीवजन पर कई विज्ञापनों में भी नजर आई हैं। वह बॉलीवुड की प्रतिभावान अदाकारा के साथ-साथ अद्भुत नृत्यांगना भी हैं। वह भरतनाट्यम में निपुण हैं। साल 2000 में फिल्मों में दिए उनके योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार की तरफ से  पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर जानते हैं उनके फिल्मी सफर पर एक नजर

Related posts

45 साल पहले 1975 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई थी फिल्म शोले

Buland Dustak

‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं मशहूर कवि कुमार विश्वास

Buland Dustak

कंगना रनौत जमकर हो रही है ट्रोल, कही थी अपने पिता को पलटकर थप्पड़ मारने की बात

Buland Dustak

‘राम लखन’ सुभाष घई निर्देशित मल्टीस्टारर फिल्म के 32 साल पूरे

Buland Dustak

बेहतरीन अदाकारी के साथ विवादों को लेकर सुर्खियों में रहे संजय दत्त

Buland Dustak

जया बच्चन बर्थडे: महज़ 15 साल की उम्र में की थी करियर की शुरुआत

Buland Dustak