19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं मशहूर कवि कुमार विश्वास

अपनी खूबसूरत रचनाओं के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके देश के मशहूर कवि कुमार विश्वास जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। दरअसल महाभारत के सबसे मजबूत और यादगार पात्रों में से एक ‘कर्ण ‘पर आधारित बॉलीवुड में एक फिल्म बनने जा रही है, जिसका नाम होगा ‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’।

आर.एस विमल के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए कुमार विश्वास डायलॉग, लिरिक्स और स्क्रीनप्ले लिख रहे हैं। इसकी जानकारी खुद कुमार विश्वास ने ट्विटर पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए दी।

कुमार विश्वास ने लिखा-‘अथ श्रीमहाभारत कथा के अपने सबसे प्रिय पात्र पर बन रही इस फ़िल्म “सूर्यपुत्र महावीर कर्ण” के लिए संवाद और गीत लिखना मेरे लिए निजी तौर पर अत्यंत प्रसन्नता का विषय है! इस महायोद्धा की कहानी विभिन्न भारतीय भाषाओं में आप सबके सामने बहुत जल्द ही आने वाली है।’

फैंस ने विश्वास की इस पोस्ट पर जताया भरपूर प्यार

कुमार विश्वास के इस पोस्ट के बाद दुनियाभर में उनके चाहनेवाले उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। इसके साथ ही फैंस सोशल मीडिया के जरिये कुमार विश्वास को बधाई भी दे रहे हैं। फिल्म ‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’ के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई हैं। इस फिल्म के पत्रों को भी लेकर अभी सस्पेंस बरकरार हैं।

फिल्म ‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’ को वासु भगनानी, दीपशिखा देशमुख और जैकी भगनानी मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म को बड़े पर्दे भव्य अंदाज में पेश किया जायेगा ।यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: ‘भूल भुलैया 2’ 19 नवंबर 2021 को होगी रिलीज़, कार्तिक के साथ पर्दे कर दिखेंगी कियारा

Related posts

पहली पुण्यतिथि पर याद आये इरफ़ान ख़ान, दर्शकों के दिलों में हमेशा रहेंगे जिंदा

Buland Dustak

‘मेरा नाम जोकर’ के 50 साल पूरे, नीतू ने ऋषि कपूर की साझा की यादें

Buland Dustak

नेपोटिज्म पर आया पूजा भट्ट का रिएक्शन, किए कई ट्वीट

Buland Dustak

विश्व कैंसर दिवस पर बॉलीवुड सेलेब्स ने शेयर की अपनी दास्ताँ

Buland Dustak

बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में पूरे किये 29 साल

Buland Dustak

Mohammed Rafi: शहंशाह-ए-तरन्नुम के नाम से मशहूर थे मोहम्मद रफी

Buland Dustak