19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

Tigmanshu Dhulia : बिना गॉडफादर बनाई बॉलीवुड में खास पहचान

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता- निर्देशक और स्क्रीनराइटर Tigmanshu Dhulia आज बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। 3 जुलाई, 1967 को इलाहाबाद में जन्मे तिग्मांशु धूलिया ने बिना किसी गॉडफादर बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई। Tigmanshu Dhulia के पिता केशव चन्द्र धूलिया हाईकोर्ट के जज थे और मां सुमित्रा धूलिया संस्कृत की प्रोफेसर थी।

Tigmanshu Dhulia

Tigmanshu Dhulia ने अपनी शुरुआती पढ़ाई इलाहबाद से ही की थी। इसके बाद दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह मुंबई आ गए और अपना करियर बनाने में लग गए। तिग्मांशु ने साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘बैंडिट क्वीन‘ के कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। साल 2003 में बतौर निर्देशक तिग्मांशु को फिल्म ‘हासिल’ को निर्देशित करने का मौका मिला।

Screen Writing के साथ Tigmanshu Dhulia ने कई फिल्मों का किया निर्देशन

इरफान खान, जिमी शेरगिल और हर्षिता भट्ट के शानदार अभिनय से सजी इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म से तिग्मांशु को भी बॉलीवुड में पहचान मिली। इसके बाद तिग्मांशु ने कई फिल्मों का निर्देशन किया, जिसमें मिलन टॉकीज, साहेब बीवी और गैंगस्टर, पान सिंह तोमर, बुलेट राजा आदि शामिल हैं।

Also Read: R D Burman : फिल्म जगत में ‘पंचम दा’ के नाम से थे मशहूर

तिग्मांशु ने बतौर निर्माता भी बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई और कई फिल्मों को निर्मित किया। इन फिल्मों में बुलेट राजा, साहेब बीवी और गैंगस्टर 3, मिलन टॉकीज प्रमुख हैं। इसके अलावा तिग्मांशु ने फिल्म जगत में स्क्रीन राइटर के रूप में भी काम किया। उन्होंने तेरे मेरे सपने, बस इतना सा ख्वाब है, बुलेट राजा आदि फिल्मों की पटकथा लिखी।

Tigmanshu Dhulia ने बतौर अभिनेता साहेब बीवी और गैंगस्टर, शाहिद, तेवर और जीरो जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का परिचय दिया। इसके अलावा वह वेब सीरीज ‘रंगबाज’ और ‘फिक्सर’ में भी नजर आए। तिग्मांशु फिल्म जगत में आज अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं और अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में भी रहते हैं।

Related posts

45 साल पहले 1975 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई थी फिल्म शोले

Buland Dustak

‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं मशहूर कवि कुमार विश्वास

Buland Dustak

सुशांत सिंह राजपूत के सीए संदीप श्रीधर से सीबीआई की पूछताछ

Buland Dustak

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री शशिकला का 88 की उम्र में हुआ निधन

Buland Dustak

नहीं रहे दिलीप कुमार, ऐसा था युसूफ खान से ट्रेजडी किंग बनने का सफर

Buland Dustak

कंगना का शिवसेना पर निशाना, बोली-सामने से वॉर करने की हिम्मत नहीं

Buland Dustak