19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
Dustak Special

“Sushant Singh Rajput” का अद्भुत जीवन सफर

Sushant Singh Rajput (21 जनवरी 1986 – 14 जून 2020) एक भारतीय अभिनेता थे। राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन धारावाहिक से की थी । उनका पहला शो स्टार प्लस का रोमांटिक ड्रामा “किस देश में है मेरा दिल” (2008) था, उसके बाद ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो पवित्र रिश्ता (2009-11) में उनकी प्रमुख भूमिका थी।

Sushant Singh Rajput

पृष्‍ठभूमि (Background)

अपनी एक्टिंग की बदौलत बॉलीवुड इंडस्ट्री में तहलका मचाने वाले Sushant Singh Rajput का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पूर्णिया में एक छोटे से गाँव मल्डिहा में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता सरकारी अधिकारी हैं। उनका परिवार सन् 2000 के शुरूआती समय में दिल्ली में बस गया। सुशांत की 4 बहनें भी हैं जिसमें से एक मीतू सिंह राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

एजुकेशन

Sushant की शुरूआती पढ़ाई सेंट कैरेंस हाई स्कूल, पटना से हुई है और इसके आगे की पढ़ाई दिल्ली के कुलाची हंसराज माॅडल स्कूल से हुई है। इसके बाद Delhi College of Engineering से उन्होंने मैकेनिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।

उन्होंने दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में साँतवा स्थान प्राप्त किया था और Engineering में Graduation की डिग्री के लिए उन्होंने इसमें दाखिला लिया। वे फिजिक्स के राष्ट्रीय ओलिंपियाड के विजेता भी रह चुके हैं। उन्होंने भारतीय खनि विद्यापीठ विश्वविद्यालय समेत कुल 11 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं पास की। 

करियर

सुशांत के करियर की शुरूआत बैकअप डांसर के रूप में हुई थी और उन्होंने फिल्मफेयर अवार्डस में भी कई बार डांस किया है। वहीं पर उनको सबसे पहले बालाजी टेलीफिल्मस की कास्टिंग टीम ने नोटिस किया जिसके बाद उनके करियर की शुरूआत ‘किस देश में है मेरा दिल’ नामक सीरियल से हुई जिसमें उन्होंने प्रीत जुनेजा का किरदार निभाया था।

लेकिन जी.टी.वी. का शो ‘पवित्र रिश्ता’ उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। इसके बाद वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए और इसके बाद सुशांत ने फिल्मों का रूख कर लिया और ‘काय पो चे’ फिल्म से अपना फिल्मी सफर शुरू किया।

sushant singh ankita lonkhande

टीवी सीरियल–

  • 2008–2009: किस देश में है मेरा दिल – प्रीत ललित जुनेजा के रूप में
  • 2009–2011: पवित्र रिश्ता – मानव दामोदर देशमुख के रूप में
  • 2010–2010: ज़रा नचके दिखा – (सीज़न 2) प्रतिभागी के रूप में
  • 2010–2011: झलक दिखला जा 4 – प्रतिभागी के रूप में
sushant singh ankita lonkhande

प्रसिद्ध फिल्में

  • काय पो चे (Kai Po Che)
  • शुद्ध देसी रोमांस (Shuddh Desi Romance)
  • एमएस धोनी (M.S. Dhoni)
  • पीके (PK)
  • केदारनाथ (Kedarnath)
  • छिछोरे (Chhichhore)
  • दिल बेचारा (Dil Bechara) जिसमे उनके साथ संजना सांघी नज़र आयी है। ये फिल्म 24 जुलाई 2020 को डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज़ हुई है। 

निजी जिंदगी

Sushant Singh एक बेहतरीन कलाकार के साथ एक नेकदिल इंसान भी थे। वे हमेशा अपने लोगों के बीच जाया करते थे। उनके साथ वक़्त बिताया करते थे और जितनी हो सके उनकी मदद भी करते थे। हालाँकि वे मुंबई में एक किराये के फ्लैट में रहते थे।

Sushant की गर्लफ्रेंड्स की बात करें तो उनके चर्चे ज्यादा गॉसिप का कारण नहीं बनी। हाँ कई बार अफवाह फैली की उनके कीर्ति सेनन से सम्बन्ध हैं या उन्होंने 2015 उनकी भूतपूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से गुप्त रूप से शादी कर ली।

साल 2011 में उनकी सहयोगी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे उनकी गर्लफ्रेंड बनी लेकिन 2015 में उन्होंने सुशांत को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मार दिया था जिससे 2016 आते आते उनके सम्बन्ध ख़तम हो गए।

उसके बाद वे और कीर्ति सेनन सिर्फ अच्छे दोस्त रहे और बाद में अभिनेत्री रिया चक्रबोर्ती उनकी गर्लफ्रेंड रहीं। उन्होंने अभी शादी नही की थी।

पुरस्कार

Sushant Singh Rajput ने अपनी काबिलियत को भलीभांति लोगों के सामने दर्शाया है और उनको भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से सम्मानित किया गया है , जो इस प्रकार हैं –

- 2014 में फिल्म ‘काई पो चे,’ के लिए बेस्ट डेब्यू मेल अवार्ड से सम्मानित किया गया और इसी वर्ष इनको इसी फिल्म के लिए
   प्रोड्यूसर्स गिल्ड फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
- 2017 में एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म के लिए उनको बेस्ट एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
- Sushant को एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी पार फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का किरदार करने के लिए पुरस्कृत किया गया था।

अंतिम सफर

बॉलीवुड अभिनेता Sushant Singh Rajput का शव मुंबई में 14 जून 2020 को उनके मुंबई स्थित फ्लैट पर पंखे से लटकता मिला। उनके नौकर ने उनके शव को पंखे से लटकते हुए देखा था और पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची थी लेकिन इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है।

फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के लिए यह खबर किसी सदमे से कम नहीं थी। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत महज 34 वर्ष के थे। टेलीविजन की दुनिया में ‘पवित्र रिश्ता’ के साथ घर घर में नाम कमाने के बाद साल 2013 में सुशांत ने बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री ली। सुशांत को हमेशा फैंस का प्यार मिला है। ऐसे में यह हादसा दिल दहलाने वाला है।

सुशांत के निधन का कारण आत्महत्या बताया जा रहा है और मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही है। आपको बता दे, के उनके प्रशंसक लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहें है क्योंकि उनके अनुसार सुशांत कि किसी साजिश के तहत हत्या की गयी है।

Related posts

दशहरा पर्व 2021: जानें क्या है इसका महत्व और मान्यता?

Buland Dustak

गणेश चतुर्थी के बारे में 5 रोचक तथ्य जो आपको हैरान कर देंगे

Buland Dustak

जावेद अख्तर: शब्दों के जादूगर मशहूर शायर एवं गीतकार

Buland Dustak

कपिल देव: जीतने की जिद ने जीत लिया 1983 का वर्ल्ड कप

Buland Dustak

भारत के 3 ऐसे haunted Place जहां जानें से आज भी कतराते हैं लोग

Buland Dustak

रतन टाटा: हिंदुस्तान के अनमोल रत्न, जानें उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें

Buland Dustak