19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

‘बच्चन पांडे’ की रिलीज डेट तय, अगले साल गणतंत्र दिवस पर होगी रिलीज

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अरशद वारसी, कृति सेनन और जैकलीन फर्नाडीज भी लीड रोल में हैे। फिल्म की शूटिंग इन दिनों जैसलमेर में चल रही है। इन सब के बीच फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

इसके साथ ही उन्होंने फिल्म से अक्षय कुमार एक नया लुक भी जारी किया। अक्षय कुमार ने फिल्म से अपने इस लुक को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट पर से पर्दा उठाया है। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा-‘उसका एक लुक ही काफी है। बच्चन पांडे 26 जनवरी, 2022 को रिलीज हो रही हैं।’

अक्षय का लुक काफी अलग

अक्षय का लुक काफी डेंजरस लग रहा है। उनके इस लुक में उनकी एक उनकी एक सफेद आंख काफी डरावना लुक दे रही है। इस नए लुक में अक्षय ने सर पर गमछा बांधा हुआ है और गले में ढेर सारे चेन पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दोनों कानों में छोटी सी बाली भी पहन रखी है और वह हलके दाढ़ी -मूंछ में हैं।

गौरतलब हैं बच्चन पांडेय’ अक्षय और नाडियाडवाला की एक साथ दसवीं फिल्म है। इससे पहले ये दोनों ‘हे बेबी’, ‘जान-ए-मन’, ‘वक्त हमारा है’ और ‘हाउसफुल’ फ्रैंचाइजी की फिल्मों में काम कर चुके हैं।

वहीं अरशद अक्षय के राइट हैंड गुर्गे की भूमिका में नजर आएंगे। जबकि कृति सेनन पत्रकार की भूमिका में होगी। फिल्म की शूटिंग इन दिनों जैसलमेर में चल रही है, जो इस साल के मार्च तक चलेगी। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को साजिद नाडियावाला प्रोड्यूस कर रहे  हैं। ‘बच्चन पांडे’ अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी, 2022 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: आखिर कौन हैं ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’? जिनका किरदार निभाकर आलिया हो रही ट्रेंड

Related posts

विनोद खन्ना पुण्यतिथि: अभिनेता ने अचानक ले लिया था बॉलीवुड से संन्यास

Buland Dustak

अनुपम और किरण खेर ने दी एक-दूसरे को शादी की सालगिरह की बधाई

Buland Dustak

बालिका वधू की ‘दादी सा’ सुरेखा सीकरी का Cardiac Arrest से निधन

Buland Dustak

शाहरुख खान बर्थडे स्पेशल: 56 साल के हुए बॉलीवुड के बादशाह

Buland Dustak

JIFF 2021 : 15 से 19 तक OTT पर मुफ्त होगा 266 फिल्मों का प्रदर्शन

Buland Dustak

शाहरुख का 55वां जन्मदिन: किंग खान के कुछ मशहूर डायलॉग

Buland Dustak