19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

आखिर कौन हैं ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’? जिनका किरदार निभाकर आलिया हो रही ट्रेंड

अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म है ‘गंगूबाई काठियावाड़ी‘ को लेकर चर्चा मे हैं। संजय लीला भंसाली निर्देशित यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है। इस फिल्म में आलिया माफिया क्वीन गंगूबाई काठियावाड़ी के किरदार मे नजर आयेंगी। लेकिन क्या आप जानते है कि कौन है ये ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, जिसकी कहानी को आलिया भट्ट पर्दे पर अपने अभिनय से जीवंत करने जा रही है।

गंगूबाई काठियावाड़ी

आइये जानते हैं कौन हैं ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’

गंगूबाई का असली नाम गंगा हरजीवनदास काठियावाड़ी था। उनका जन्म गुजरात के काठियावाड़ में हुआ था और वह वहीं पली-बढ़ीं। वह बचपन से ही अभिनेत्री बनने के ख्वाब देखा करती थी। लेकिन किसे पता था कि फिल्मों में अभिनय करने का सपना देखने वाली इस लड़की की असल जिंदगी ही फिल्मी बन जायेगी।

16 साल की उम्र में गंगूबाई को अपने पिता के एकांउटेंट रमणीकलाल से प्यार हो गया और वह रमणीकलाल के साथ शादी कर के एक दिन घर से भाग गई। लेकिन उस आदमी ने उन्हें धोखा दिया और 500 रूपये में मुंबई के कमाठीपुरा में बेच दिया। इस घटना के बाद गंगूबाई अपने परिवार के पास वापस भी नहीं जा सकती थी। पति के इस धोखे और सौदेबाजी से गंगूबाई टूट गई और उन्होंने हालात से समझौता कर लिया और बतौर सेक्स वर्कर काम करने लगीं।

गंगूबाई ने माफिया करीम लाला को बांधी थी राखी

इस दौरान करीम लाला की गैंग के एक सदस्य ने गंगूबाई के साथ बलात्कार किया। जिसके बाद गंगूबाई इंसाफ की मांग के लिए गंगूबाई करीम लाला से मिलीं और उन्हें अपने साथ हुई इस घटना से अवगत कराया। जिसके बाद करीम लाला ने गंगूबाई को सुरक्षा देने का वादा किया।

गंगूबाई ने भी करीम लाला को राखी बांधकर अपना भाई बना लिया। करीम लाला की बहन होने के चलते जल्दी ही कमाठीपुरा की कमान गंगूबाई के हाथ में आ गई और वह देखते -देखते ही माफिया क्वीन बन गई। 1960 और 1970 के दशक में गंगूबाई का कमाठीपुरा में काफ़ी नाम रहा।

कहा जाता है कि गंगूबाई किसी भी लड़की को उसकी बिना मर्जी के कोठे में नहीं रखती थीं। वह अन्य सेक्स वर्कर्स के लिए मां की तरह थीं। वह इस काम से जुड़ीं महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी काफ़ी सजग थीं। उन्होंने उन महिलाओं के साथ हुए अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई और उन लोगों के ख़िलाफ़ भी क़दम उठाए, जिन्होंने इन महिलाओं का शोषण किया था।

गंगूबाई के संपूर्ण जीवन को पर्दे पर देखना दिलचस्प होगा। फिल्म में गंगूबाई की जिंदगी से जुड़े और भी कई पहलुओं को दिखाया जायेगा। संजय लीला भंसाली और जयंतीलाल गोयल द्वारा निर्मित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी इसी साल 30 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: ‘भूल भुलैया 2’ 19 नवंबर 2021 को होगी रिलीज़, कार्तिक के साथ पर्दे कर दिखेंगी कियारा

Related posts

शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का अमेरिका में निधन

Buland Dustak

मीडिया रिपोर्ट के खिलाफ बॉलीवुड के 38 प्रोड्यूसर्स पहुंचे हाईकोर्ट

Buland Dustak

8 जनवरी से शुरू कोलकाता फिल्म फेस्टिवल, 131 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Buland Dustak

सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

Buland Dustak

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ‘अंकिता लोखंडे’ ने तोड़ी चुप्पी

Buland Dustak

सुशांत सिंह मामले में ईडी ने 8.30 घंटे की रिया चक्रवर्ती से पूछताछ

Buland Dustak