19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

कोरोना वैक्‍सीन आपूर्ति के लिए टाटा ने पेश की रेफ्रिजरेटड ट्रक की रेंज

मुंबई: कॉमर्शियल वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने देशभर में चल रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के तहत वैक्सीन को आसानी से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए अपने रेफ्रिजरेटड ट्रक मुहैया कराने की पेशकश की है। टाटा मोटर्स ने वैक्‍सीन के शुरू से लेकर अंत तक किए जाने वाले ट्रांसपोर्टेशन के लिए ट्रकों की व्‍यापक रेंज पेश की है।

टाटा ये ट्रक्‍स सर्वश्रेष्‍ठ टेक्‍नोलॉजी और ट्रांसपोर्टेशन की सभी विशिष्‍ट जरूरतों से लैस हैं। ये रेफ्रिजरेटड ट्रक (वैक्सीन ट्रक) और वैन गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पोर्टल पर खरीद के लिए उपलब्ध है। वैक्सीन के विश्वसनीय, सुरक्षित और तेज रफ्तार से ट्रांसपोर्टेशन सुनिश्चित करने के लिए नई रेंज के वाहनों का निर्माण और डिजाइनिंग तापमान, मात्रा और वजन की जरूरतों के अनुसार किया गया है। इस रेंज के वाहन विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए और टनों के हिसाब से माल ढोने की क्षमता के अनुसार उपलब्ध है।

रेफ्रिजरेटड ट्रक
टाटा मोटर्स ने नए-नए प्रॉडक्ट्स के साथ सभीजरूरतों को किया है पूरा

इंटरमीडिएट कॉमर्शियल वाहन (आईसीवी) और मीडियम कॉमर्शियल वाहन सेग्मेंट (एमसीवी) में क्रमश: 20 और 32 क्यूबिक मीटर की रेंज में रेफ्रिजरेटेड ट्रक और आईसीवी और एमसीवी सेग्मेंट में इंसुलेटेड वैन उपलब्ध है। स्मॉल कॉमर्शियल वाहन (एससीवी) और पिक-अप (पीयू) रेंज भी शहरों में कम दूरी पर एक जगह से दूसरी जगह और गांवों-गांवों में वैक्सीन पहुंचाने के लिए पेश की गई है।

टाटा मोटर्स की कॉमर्शियल व्‍हीकल बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट गिरीश वाघ के अनुसार “ऑटोमोटिव सेक्टर में अग्रणी कंपनी के तौर पर टाटा मोटर्स ने हमेशा नए-नए प्रॉडक्ट्स के साथ समकालीन जरूरतों को पूरा किया है। कंपनी ने लगातार बेहतरीन क्षमता और कम संचालन लागत वाले प्रॉडक्ट्स पेश किए हैं।”

कंपनी ने देश के रीफर (रेफ्रिजरेटेड लोड बॉडी) और विनिर्माताओं के साथ गठबंधन किया है। टाटा मोटर्स की तैयारी अब रेडी-टू-यूज रीफर्स और इंसुलेटेड वैक्सीन वैन ऑफर करने की है। टाटा मोटर्स ने इन सालों में कोल्ड चेन कस्टमर्स को रीफर्स की बड़ी रेंज की बिक्री की है, जिसमें प्राथमिक तौर पर फॉर्मा कंपनियां शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: अडानी और अंबानी के लिए स्वर्णकाल साबित हुआ कोरोना काल

Related posts

चीन के 7 एयरबेस पर हलचल, भारत की बढ़ी निगरानी

Buland Dustak

इंडो-गंगेटिक प्लेन के प्रदूषण का हिमालय के पर्यावरण पर बुरा असर

Buland Dustak

भारत और फ्रांस के राफेल जोधपुर में करेंगे युद्धाभ्यास

Buland Dustak

21वीं सदी जल संघर्ष की नहीं बल्कि जल संरक्षण की होः स्वामी चिदानन्द सरस्वती

Buland Dustak

राम मंदिर भूमि पूजन को भाजपा नेताओं ने बताया ऐतिहासिक व गौरवान्वित पल

Buland Dustak

देशवासियों के सहयोग से 75 करोड़ सूर्य नमस्कार से बनेगा विश्व रिकॉर्ड

Buland Dustak