19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

सुशांत सिंह मामले में ईडी ने 8.30 घंटे की रिया चक्रवर्ती से पूछताछ

ईडी ने रिया चक्रवर्ती से की पूछताछ
रिया चक्रवर्ती ईडी निदेशालय जाती हुई

मुंबई, 07 अगस्त

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से लगातार साढ़े 8 घंटे तक पूछताछ की है। ईडी इसी मामले में शनिवार को सुशांत के रुमपार्टनर सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ करने वाला है। 

शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से हुई पूछताछ का अधिकृत ब्योरा नहीं मिल सका है लेकिन सूत्रों के अनुसार रिया चक्रवर्ती ने ईडी की जांच में सहयोग नहीं दिया है। ईडी की ओर से पूछे गए अधिकांश प्रश्रों का जवाब देते हुए रिया ने ’मालूम नहीं’ कहा है। इसलिए फिर से ईडी रिया से पूछताछ कर सकता है। शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती अपने भाई सौविक के साथ तकरीबन दोपहर पौने बारह बजे मुंबई स्थित ईडी दफ्तर पहुंची थी। इसके बाद रिया के पिता इंद्रजीत, मैनेजर श्रुति मोदी भी ईडी दफ्तर पहुंचे थे। इन सबसे ईडी की टीम ने अलग-अलग पूछताछ की।

भाई सौविक से पूछताछ समाप्त होने के बाद ईडी ने उनसे कुछ दस्तावेज भी मंगाए थे, जिसे सौविक ने 5 बजे ईडी कार्यालय में पेश किया। इसके बाद श्रुति मोदी भी पूछताछ के बाद ईडी के दफ्तर से बाहर निकली और गाड़ी में बैठकर चलीं गईं। श्रुति ने पत्रकारों को सिर्फ इतना ही कहा कि उन्हें जो कहना था, वह जांच अधिकारी को बता दिया है। रिया से ईडी ने लगातार पूछताछ जारी रखी और लगभग साढ़े 8 बजे रिया चक्रवर्ती अपने वकील, भाई व पिता के साथ ईडी दफ्तर से निकली। रिया ने पत्रकारों को किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी है। 

Related posts

पुण्यतिथि विशेष: अमर रहेगा संगीतकार सलिल चौधरी का संगीत

Buland Dustak

Tigmanshu Dhulia : बिना गॉडफादर बनाई बॉलीवुड में खास पहचान

Buland Dustak

वायुसेना ​को अनिल कपूर​ की फिल्म पर आपत्ति, सीन ​हटाने को कहा ​

Buland Dustak

केजीएफ चैप्टर 2 मूवी की शूटिंग पांच महीने बाद शुरू

Buland Dustak

पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का चेन्नई में निधन

Buland Dustak

ऋचा चड्ढा की ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ का फर्स्ट लुक आउट, 22 जनवरी को होगी रिलीज

Buland Dustak