19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

दिवंगत अभिनेता Rajiv Kapoor का निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में लीड रोल निभाने वाले अभिनेता Rajiv Kapoor का मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 58 साल के थे। उनके निधन की जानकारी फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने ट्वीट कर दी। उनके निधन से मनोरंजन जगत शोकाकुल है।

Rajiv Kapoor दिवंगत अभिनेता राज कपूर के बेटे और ऋषि कपूर एवं रणधीर कपूर के भाई हैं। 25 अगस्त, 1962 को जन्मे राजीव ने साल 1983 में आई फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साल 1985 में आई फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से राजीव को बॉलीवुड में एक अलग और खास पहचान मिली। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। राजीव ने कई फिल्मों में अभिनय किया जिसमें आसमान, मेरा साथी, लावा, लव बॉय, लव स्टोरी आदि प्रमुख हैं।

‘प्रेमग्रंथ’ में किया दमदार अभिनय

राजीव कपूर ने साल 1999 में आई फिल्म ‘आ अब लौट चले’, 1991 में आई फिल्म ‘हिना’ और 1996 में आई फिल्म ‘प्रेमग्रंथ’ को प्रोड्यूस भी किया उन्होंने फिल्म प्रेम ग्रंथ को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ उसका निर्देशन भी किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

दिवंगत अभिनेता राजीव कपूर का निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड
राजीव कपूर

उनके आकस्मिक निधन से हर कोई स्तब्ध है। मनोरंजन जगत की तमाम छोटी-बड़ी हस्तियां सोशल मीडिया के जरिये उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रही हैं।

दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने Rajiv Kapoor के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा- ‘मुझे अभी पता चला कि राज कपूर साहब के छोटे बेटे, गुणी अभिनेता राजीव कपूर का आज स्वर्गवास हो गया। सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। यही मेरी प्रार्थना है।’

सनी देओल ने लिखा- ‘Rajiv Kapoor के निधन की ख़बर सुनकर सदमे में हूं। कपूर फैमिली के लिए मेरी संवेदनाएं।’

अभिनेता संजय दत्त ने लिखा-‘Rajiv Kapoor के निधन की ख़बर सुनकर पूरी तरह टूट गया हूंँ। बहुत जल्दी चले गये। दुख की इस घड़ी में मेरी प्रार्थनाएं कपूर फैमिली के साथ हैं। ओम शांति।’

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा-‘राजीव कपूर के निधन का सुनकर बहुत दुख हुआ।उनके निर्देशन में बनी फ़िल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ में काम किया था। वह एक गुणी डायरेक्टर थे। उनके व्यक्तित्व को क़रीब से जानने का मौका भी मिला। एक ज़िंदादिल और ख़ुशमिज़ाज इंसान थे! प्रभु उनके परिवार वालों को इस दुख से जूझने की ताक़त दे। ओम शांति।’

मधुर भंडारकर ने लिखा- ‘एक्टर और डायरेक्टर राजीव कपूर के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। पूरे कपूर परिवार को मेरी दिली संवेदनाएं।’

अभिनेता तुषार कपूर ने भी दिग्गज अभिनेता Rajiv Kapoor के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पढ़ें: बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे दिवंगत अभिनेता Irrfan Khan

Related posts

बॉलीवुड के इन हस्तियों ने दी कृष्ण जन्माष्टमी 2020 की शुभकामनाएं

Buland Dustak

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘सीरियस मैन’ का टीजर आउट

Buland Dustak

कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने संकेत भोसले से की सगाई, वायरल हुई तस्वीर

Buland Dustak

‘बच्चन पांडे’ की रिलीज डेट तय, अगले साल गणतंत्र दिवस पर होगी रिलीज

Buland Dustak

नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं साधारण से दिखने वाले असाधारण कलाकार

Buland Dustak

2021 में रिलीज होगी जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म ‘No Time To Die’

Buland Dustak