19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने संकेत भोसले से की सगाई, वायरल हुई तस्वीर

सोनी टीवी के मशहूर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आ चुकी कॉमेडियन व प्लेबैक सिंगर सुगंधा मिश्रा ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में ही नजर आ चुके मशहूर कॉमेडियन संकेत भोसले से सगाई कर ली है। सुगंधा और संकेत ने स्वयं इसकी पुष्टि सोशल मीडिया के जरिये की है।

सुगंधा मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर संकेत भोसले के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करने अपने रिश्ते को ऑफिसियल किया है। सुगंधा ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा-‘हमेशा के लिए सोलमेट संकेत भोसले।’

वहीं संकेत भोसले ने भी सुगंधा के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर कर अपने रिलेशनशिप और सगाई की खबरों पर मुहर लगाई है। संकेत भोसले ने सुगंधा मिश्रा के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-‘मुझे सुगंधा मिश्रा के रूप में मेरी सनशाइन मिली।’

सोशल मीडिया पर मिल रहा है दोनों को बहुत प्यार

इन तस्वीरों में सुगंधा और संकेत दोनों ही बहुत क्यूट लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर सुगंधा और संकेत की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही फैंस एवं मनोरंजन जगत की हस्तियां दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दे रही हैं। गौरतलब है सुगंधा और संकेत दोनों ही कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में नजर आ चुके हैं।

इसके साथ ही सुगंधा और संकेत की  अफेयर की खबरें भी कई बार मीडिया में आ चुकी हैं, लेकिन दोनों ने कभी भी खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। लेकिन अब इन रोमांटिक तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर सुगंधा और संकेत ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है और इसके साथ ही ये भी साफ़ कर दिया है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे।

Read More: उगादी पर्व पर मेकर्स ने जारी किया फिल्म ‘आरआरआर’ का नया पोस्टर

Related posts

Mugdha Godse: पेट्रोल पंप पर काम करके निकालती थी अपना खर्च

Buland Dustak

Dil Bechara Review: आखिरी फिल्म में भी जीना सीखा गया हीरो

Buland Dustak

जानें विक्रांत मेस्सी के टीवी एक्टर होने से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Buland Dustak

65 साल के हुए सतीश कौशिक, फिल्म ‘मासूम’ से की थी करियर की शुरुआत

Buland Dustak

कंगना का शिवसेना पर निशाना, बोली-सामने से वॉर करने की हिम्मत नहीं

Buland Dustak

JIFF 2021 : 15 से 19 तक OTT पर मुफ्त होगा 266 फिल्मों का प्रदर्शन

Buland Dustak