19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
विदेश

मैक्सिको की एंड्रिया बनीं 69वीं मिस यूनिवर्स, भारत की एडलीन रहीं तीसरी रनर अप

वॉशिंगटन: मेक्सिको की एंड्रिया मेजा 69वीं मिस यूनिवर्स बनी हैं। उन्होंने मिस ब्राजील जूलिया गामा को शिकस्त देकर यह खिताब अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से एडलीन केस्टीलीनो तीसरे स्थान पर रहीं।

मिस यूनिवर्स 2021
Mexico’s Andrea Meza

69वें मिस यूनिवर्स समारोह का आयोजन फ्लोरिडा में सेमिनोल हार्ड रॉक होटल में किया गया था। जहां पूर्व Miss Universe जोजिबिनी टूंजी ने विश्व सुंदरी का ताज मेक्सिको की एंड्रिया मेजा को पहनाया। मेजा पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। चमकदार रेड गाउन पहने एंड्रिया ने ताज जीतने के बाद जब पहली कैटवॉक की तो उनकी आंखों से आंसू छलक गए। उनको बेस्ट नेशेनल कॉस्ट्यूम का अवॉर्ड भी मिला। 

पूर्व Miss Universe जोजिबिनी टूंजी पेशे से जनसंपर्क पेशेवर हैं। वह दक्षिण अफ्रीका से पहली अश्वेत महिला थीं जिन्होंने दिसंबर 2019 में यह ताज जीता था। उनके पास यह ताज दिसंबर 2019 से ही था क्योंकि कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 की प्रतियोगिता रद्द कर दी गई थी।

andrea-meza-adline-castelino
Andrea Meza & Adline Castelino

इस प्रतियोगिता में ब्राजिल की जूलिया गामा फर्स्ट रनरअप रहीं। वहीं पेरू की जानिक मसेटा दूसरी, भारत की एडलीन कैस्टेलीनो तीसरी और डोमिनिकन रिपब्लिक की किम्बरले पेरेज चौथी रनरअप रहीं। मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष पौला एम शुगार्ट ने बताया कि सुरक्षित प्रतियोगिता की योजना बनाने में उन्हें कई महीनों का समय लगा। 

Also Read: हाईकोर्ट ने WhatsApp Privacy Policy मामले में सरकार से मांगा हलफनामा

Related posts

बाइडन के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले वाशिंगटन में हाई अलर्ट

Buland Dustak

ट्रम्प को शिकश्त दे, जोई बाइडन होंगे अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति

Buland Dustak

​​फाइटर जेट राफेल के मालिक ओलिवियर डसॉल्ट की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत

Buland Dustak

जापान की संसद ने Fumio Kishida को चुना नया प्रधानमंत्री

Buland Dustak

अमेरिकी संसद में ट्रम्प समर्थकों का अभूतपूर्व हंगामा, झड़प में 4 की मौत

Buland Dustak

ईरान : अमेरिका प्रतिबंधों को हटाए, परमाणु कार्यक्रम तभी रोकेंगे

Buland Dustak