19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

विश्व कैंसर दिवस पर बॉलीवुड सेलेब्स ने शेयर की अपनी दास्ताँ

कैंसर जैसी घातक बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आज पूरी दुनिया में विश्व कैंसर दिवस मनाया जा रहा है। मनोरंजन जगत से जुड़ी कई ऐसी हस्तियां जिन्होंने इस घातक बीमारी से जिंदगी की जंग हारी, तो वहीं कई ऐसी हस्तियां भी हैं जिन्होंने इसे मात दी।

आज विश्व कैंसर दिवस पर मनोरंजन जगत की हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिये  फैंस से इस बीमारी के प्रति लोगों में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाने की अपील की है। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने ट्वीट कर लिखा- ‘पिछले दशक में कैंसर एक सामान्य बीमारी की तरह तेज़ी से बढ़ा है।

मैंने अपने कई दोस्तों और परिवार के सदस्यों को इससे जूझते हुए देखा है। इसलिए आज वर्ल्ड कैंसर डे पर, आइए एकजुट होकर जागरूकता फैलाएं और जैसे भी सम्भव हो इस बीमारी से ग्रस्त लोगों की मदद करें। प्यार, विश्वास और आस्था विज्ञान के साथ मिलकर कमाल कर सकते हैं।’

कैंसर दिवस थीम 2021- ऍम एंड आई विल

वहीं कैंसर की जंग जीत चुकी अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने भी आज विश्व कैंसर दिवस के मौके पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह कैंसर पर लिखी एक कविता पढ़ रही हैं। इस कविता को आयुषी श्रीधर ने लिखा है।

आयुष्मान खुराना की पत्नी व फिल्म निर्मात्री ताहिरा कश्यप खुराना भी ब्रेस्ट कैंसर की शिकार हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंने इस बीमारी से लड़ा और जीता। विश्व कैंसर दिवस के मौके पर ताहिरा ने एक मोटिवेशनल वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा- यह मैंने ख़ुद लिखा और अनुभव किया है।

इस साल की थीम ऍम एंड आई विल को शेयर कर रही हूं। आप सबसे गुज़ारिश है कि इस दिन का ध्यान रखें और ब्रेस्ट कैंसर के समय रहते पता करने और रोकथाम के प्रति जागरूकता फैलाएं।

अभिनेत्री मनीषा कोइराला, अनुराग बासु, राकेश रौशन आदि भी एक समय में इस बीमारी के शिकार हुए थे, लेकिन इन सब ने इस बीमारी से जंग लड़ी और इसे शिकस्त दी। वहीं इरफ़ान खान और ऋषि कपूर जैसी कई बड़ी हस्तियों को हमने इस बीमारी की वजह से खो दिया।

आज विश्व कैंसर दिवस के मौके पर मनोरंजन जगत की तमाम छोटी -बड़ी हस्तियां फैंस के बीच जागरूकता फैला रही हैं और उनसे भी अपील कर रही हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसे लेकर जागरूक करें।

यह भी पढ़ें: हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री शशिकला का 88 की उम्र में हुआ निधन

Related posts

अमिताभ के बाद अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव, फैंस से बोले-हल्के हैं लक्षण

Buland Dustak

दिवंगत अभिनेता Rajiv Kapoor का निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

Buland Dustak

Dil Bechara Review: आखिरी फिल्म में भी जीना सीखा गया हीरो

Buland Dustak

8 जनवरी से शुरू कोलकाता फिल्म फेस्टिवल, 131 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Buland Dustak

World Environment Day: बॉलीवुड ने फैंस से की प्रकृति के संरक्षण की अपील

Buland Dustak

ब्लैक पैंथर स्टार चैडविक बॉसमैन का 43 साल की उम्र में कैंसर से निधन

Buland Dustak