19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

सुशांत सिंह डेथ मिस्ट्री: क्या रिया की ब्लैकमेलिंग से परेशान थे सुशांत ?

सुशांत सिंह डेथ मिस्ट्री: एक हसीना थी एक दीवाना था, दीवाना हसीना की मोहब्बत में फिदा था, लेकिन हसीना की चाहत तो कुछ और ही थी, हसीना की चाहतों को पूरा करते करते दीवाना चल बसा और हसीना खामोश देखती रही। कुछ ऐसी ही कहानी इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की नजर आ रही हैं।

दोनों की मुलाकात साल 2012 में हुई थी। उस समय दोनों ने यशराज फिल्मस के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, सुशांत यशराज की शुद्ध देसी रोमांस कर रहे थे, वहीं रिया चक्रवर्ती जो इससे पहले साउथ फिल्मों में काम करती थी, वो यशराज की फिल्म मेरी डैड की मारुति से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही थी। उस समय सुशांत एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशन में थे। रिया और सुशांत की दोस्ती बढ़ने लगी और इसका असर सुशांत-अंकिता के रिलेशन पर पड़ा और वो टूट गया।

सुशांत सिंह डेथ
सुशांत सिंह डेथ
सुशांत के साथ नाम जुड़ते ही मीडिया में आने लगी रिया

रिया और सुशांत लंबे समय से साथ थे, लेकिन दोनों की डेटिंग की खबरें पिछले साल अगस्त में आना शुरू हुई, जब दोनों लद्दाख छुट्टियां मनाने गए थे। रिया फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 8 सालों से हैं, लेकिन अभी भी अपनी पहचान नहीं बना पाई हैं और स्ट्रगल कर रही हैं। उन्होंने मुकेश भट्ट के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म जलेबी में काम किया था, लेकिन ये फिल्म भी उन्हें स्टारडम ना दिला सकीं, लेकिन जैसे ही रिया का नाम सुशांत के साथ जुड़ा, वो रातों-रात मीडिया में आने लगी।

जो स्टारडम रिया को उनकी फिल्में ना दिला सकीं, वो सुशांत के साथ रिलेशन ने उन्हें दिला दिया। इसके बाद तो रिया सुशांत के साथ अपनी फोटोज शेयर करने लगी। हालांकि दोनों ने ही कभी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया। सुशांत के निधन के बाद जाकर रिया ने अपने बयान में कबूला की वो दोनों रिलेशन में थे। सुशांत ने सुसाइड से एक रात पहले भी रिया को फोन किया था, लेकिन सुशांत के पिता के अनुसार रिया कुछ दिन पहले ही सुशांत से झगड़ा करके गई थी और सुशांत का नंबर ब्लॉक कर दिया था।

रिया और सुशांत ने कई कंपनियां भी खोली थी

Sushant-Rhea की लव स्टोरी जितनी उलझी हुई लग रही है, उसे कहीं ज्यादा उलझी हुई है। सुशांत के साथ रिया ने अपना एक ज्वाइंट अकाउंट खोला था। इसके अलावा रिया और सुशांत ने कई कंपनियां भी खोली थी, जिनमें रिया या उनका परिवार का कोई और सदस्य डायरेक्टर की पोस्ट पर था। सुशांत के पिता के अनुसार पिछले एक साल में सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ की हेरा फेरी हुई।

अब इसका शक भी सीधा-सीधा रिया पर जाता है। क्योंकि सुशांत के क्रेडिट कार्ड से लेकर बैंक अकाउंट तक सब कुछ रिया हैंडल कर रही थी, लेकिन सुशांत ने कभी रियक्ट नहीं किया। सुशांत के सुसाइड से 3-4 दिन पहले रिया ज्वैलरी, क्रेडिट कार्ड, जरूरी कागजात और मेडिकल रिपोर्ट लेकर चली गई थी। सुशांत के पिता के अनुसार रिया ने सुशांत को ब्लैकमेल किया कि अगर उन्होंने कुछ भी किया तो वो उनकी मेडिकल रिपोर्ट पब्लिक कर देंगी।

Sushant के सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती गुनाहगार हैं या नहीं ये तो आने वाले समय में पता चलेगा, लेकिन मौजूदा समय में वो इस केस में सबसे ज्यादा शक के घेरे में हैं और इसी एंगल से बिहार पुलिस अपनी जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री शशिकला का 88 की उम्र में हुआ निधन

Related posts

होली स्पेशल गीत: मशहूर है आज भी होली के ये बॉलीवुड गीत

Buland Dustak

कंगना रनौत जमकर हो रही है ट्रोल, कही थी अपने पिता को पलटकर थप्पड़ मारने की बात

Buland Dustak

कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने संकेत भोसले से की सगाई, वायरल हुई तस्वीर

Buland Dustak

शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का अमेरिका में निधन

Buland Dustak

विक्की कौशल की ‘सरदार उधम सिंह’ का ट्रेलर जारी, निडर नायक की गुमनाम कहानी

Buland Dustak

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे दिवंगत अभिनेता Irrfan Khan

Buland Dustak