19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

BMC द्वारा ऑफिस तोड़े जाने पर कंगना का ट्वीट: ये मेरे हौसलों का बलात्कार है

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर वह हर मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रख रही है। कंगना रनौत और शिवसेना के बीच चल रहे विवाद के बाद कंगना सोशल मीडिया पर ज्यादा ही सक्रिय हो गई है। राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस पर कांग्रेस को लताड़ लगाते हुए कंगना ने अपने कार्यालय को तोड़ने पर ट्वीट किया, ‘ये बलात्कार है, मेरे सपनों का, मेरे हौसलों का, मेरे आत्मसम्मान का और मेरे भविष्य का।’

कंगना ट्वीट

वहीं कंगना का लेटेस्ट ट्वीट चर्चा में है। कंगना ने राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस पर अपने टूटे हुए दफ्तर की तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर लिखा- ‘मेरे कर्म स्थान को शमशान बना दिया, नजाने कितने लोगों का रोजगार छीन लिया, एक फिल्म यूनिट कई सौ लोगों को रोजगार देतीं है, एक फिल्म रिलीज होकर थियेटर से लेकर पॉपकार्न बेचने वाले का घर चलती है, हम सब से रोजगार छीन के वो लोग आज 17 सितम्बर को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मना रहे हैं।’

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1306495427856875521

कंगना ने अपने अगले ट्वीट में इंडियन नेशनल कांग्रेस को टैग करते हुए लिखा-‘ये बलात्कार है, मेरे सपनों का, मेरे हौसलों का, मेरे आत्मसम्मान का और मेरे भविष्य का।’

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1306510036177354753

इसके बाद कंगना ने एक और ट्वीट किया है, जिसमें BMC द्वारा उनका कार्यालय तोड़े जाने का दर्द साफ छलक रहा है। कंगना ने लिखा-‘एक उम्र बीत जाती है घर बनाने में और तुम आह भी नहीं करते बस्तियां जलाने में। यह देखो क्या से क्या कर दिया मेरे घर को क्या यह बलात्कार नहीं?

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1306512914564567042
बीएमसी की कार्रवाई पर हाईकोर्ट स्टे ले लिया है

सोशल मीडिया पर कंगना के ये ट्वीट चर्चा में है और फैंस इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कंगना ने अपने ऑफिस के हर हिस्से की तस्वीरें शेयर की है जो बीएमसी ने 9 सितंबर को उनके पाली हिल स्थित कार्यालय में गिराया था। कंगना ने बीएमसी की कार्रवाई पर हाईकोर्ट स्टे ले लिया है। कंगना उसी दिन मनाली से मुंबई पहुंची थी। फिलहाल कंगना इन दिनों मनाली में हैं।

कंगना हर मुद्दे पर अपनी राय ट्वीट के जरिए जाहिर करती रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत आखिरी बार अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म ‘पंगा’ में नजर आई थी। फिल्म ‘पंगा’ इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी। कंगना रनौत जल्द ही फिल्म ‘थलाइवी’ में नजर आएंगी। यह फिल्म तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक है। इसके अलावा कंगना फिल्म ‘तेजस’ और ‘धाकड़’ में दिखाई देगी।

रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार: कुछ यूं हुई थी फिल्मी सफर की शुरुआत

Related posts

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने थामा शिवसेना का हाथ, शेयर की तस्वीरें

Buland Dustak

जया बच्चन बर्थडे: महज़ 15 साल की उम्र में की थी करियर की शुरुआत

Buland Dustak

रुबीना दिलैक ने ‘बिग बॉस 14’ का खिताब किया अपने नाम, फैंस को कहा शुक्रिया

Buland Dustak

मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं सुष्मिता सेन

Buland Dustak

‘बच्चन पांडे’ की रिलीज डेट तय, अगले साल गणतंत्र दिवस पर होगी रिलीज

Buland Dustak

8 जनवरी से शुरू कोलकाता फिल्म फेस्टिवल, 131 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Buland Dustak