19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

एसबीआई के ग्राहक बिना ओटीपी के नहीं निकाल सकेंगे एटीएम से पैसा

मुम्बई: एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) ग्राहकों से धोखाधड़ी को रोकने के लिए एटीएम से पैसों की निकासी को लेकर आगामी 18 सितम्बर से नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। बैंक की ओर से गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी गई कि अब SBI का कोई भी ग्राहक बिना ओटीपी के एटीएम से पैसों की निकासी नहीं कर सकेगा। बैंक की ओर से यह कदम ग्राहकों के साथ होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए उठाया जा रहा है।

एसबीआई

क्या होगा नया नियम?

एटीएम से पैसों की निकासी के लिए 18 सितम्बर से नियमों में बदलाव किए जाने के बाद कोई भी SBI ग्राहक जब अपने साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ले जाएगा, तभी पैसा निकाल सकेगा। एसबीआई ने वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आधारित एटीएम से निकासी सुविधा को चौबीसों घंटे लागू करने का फैसला किया है। यह सुविधा देश भर के सभी SBI एटीएम पर लागू होगी। इससे पहले बैंक ने 10 हजार रुपये से ज्यादा की निकासी पर ओटीपी आधारित नकदी निकासी को रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक लागू किया था। यह नियम 1 जनवरी से लागू किया गया था। अब इस सुविधा का विस्तार किया जा रहा है।

नकदी निकासी के लिए करना होगा ये काम

अब डेबिट कार्ड से 10 हजार रुपये या ज्यादा राशि की निकासी के लिए एसबीआई के डेबिट कार्डधारकों को हर बार अपने पिन के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी डालना होगा। बैंक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 24×7 ओटीपी आधारित नकदी निकासी की सुविधा को पेश करने के साथ SBI ने एटीएम नकदी लेनदेन में अपने सुरक्षा के स्तर को और मजबूत किया है। बैंक के मुताबिक, इस सुविधा को पूरा दिन लागू करने से SBI डेबिट कार्डधारक धोखाधड़ी, अप्रमाणित निकासी, कार्ड स्किमिंग, कार्ड क्लोनिंग आदि का शिकार होने से बचेंगे।

कैसे निकलेगा ओटीपी से पैसा

बैंक की इस सुविधा के जरिए SBI एटीएम से नकदी निकासी की प्रक्रिया मौजूदा प्रक्रिया से बहुत ज्यादा अलग नहीं होगी। ओटीपी आधारित निकासी सुविधा एसबीआई कार्ड से अन्य बैंक के एटीएम से नकदी निकासी पर लागू नहीं होगी। ओटीपी आधारित प्रक्रिया के तहत जब कार्डधारक SBI एटीएम में निकाली जाने वाली राशि डालेगा, तो एटीएम स्क्रीन पर ओटीपी डालने का विकल्प सामने आ जाएगा। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बैंक की ओर से भेजे गए ओटीपी डालने के बाद पैसे की निकासी हो जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI की पूरे भारत में करीब 22 हजार शाखाएं हैं और एटीएम/सीडीएम नेटवर्क का आंकड़ा 58,500 से ज्यादा है। SBI के करीब 6.6 करोड़ ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं। 1.5 करोड़ ग्राहक मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं। 30 सितम्बर 2019 तक एसबीआई का डिपॉजिट बेस 30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का था।

Read More: देश में जल्द खुलेंगे प्राइवेट सेक्टर के 8 नए बैंक

Related posts

मोदी ने e-RUPI को किया लॉन्च, डिजिटल पेमेंट करना होगा और आसान

Buland Dustak

अमेजॉन फ्लिपकार्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सीसीआई की अपील

Buland Dustak

म्युचुअल फंड में निवेश करना महंगा हुआ

Buland Dustak

कोरोना की दूसरी लहर से अर्थव्यवस्था प्रभावित होने का अनुमान

Buland Dustak

Sanskriti Petrol Diesel Filling Station: रामदेव ने किया शुभारम्भ

Buland Dustak

क्रिप्टो करेंसी को रेगुलेट करेगी केंद्र सरकार, बैलेंस शीट में उल्लेख करना अनिवार्य

Buland Dustak