19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

मीडिया रिपोर्ट के खिलाफ बॉलीवुड के 38 प्रोड्यूसर्स पहुंचे हाईकोर्ट

मीडिया रिपोर्ट: दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर कुछ मीडिया संस्थानों की ओर से फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ कथित गैरजिम्मेदाराना और अपमानजनक रिपोर्टिंग पर रोक लगाने की मांग की गई है। याचिका बॉलीवुड के 38 प्रोड्यूसर्स ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि ये मीडिया संस्थान बॉलीवुड के लोगों के निजता के अधिकार का उल्लंघन कर रहे हैं।

बॉलीवुड के इन प्रोड्यूसर्स ने अपनी याचिका में कहा है कि मीडिया संस्थानों के रिपोर्टर्स ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की रिपोर्टिंग करते समय फिल्म इंडस्ट्री पर ड्रग्स का धंधा करने के आरोप लगाए। याचिका में कहा गया है कि इन मीडिया संस्थानों में डर्ट (dirt), गंदगी (filth), मैल (scum), ड्रगी (druggies) जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए न्यूज रिपोर्ट में कहा गया कि बॉलीवुड की गंदगी को साफ करना जरूरी है। मीडिया संस्थानों ने अपनी रिपोर्ट में फिल्म इंडस्ट्री को देश की सबसे गन्दी इंडस्ट्री करार दिया है।

मीडिया रिपोर्ट
मीडिया संस्थानों की गैरजिम्मेदाराना रिपोर्टिंग से जीवन बुरी तरह प्रभावित

याचिका में कहा गया है कि मीडिया संस्थानों की गैरजिम्मेदाराना रिपोर्टिंग की वजह से बॉलीवुड से जुड़े लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वो भी ऐसे समय में जब कोरोना के संकट की वजह से राजस्व और अवसरों की काफी कमी हो गई है। याचिका में कहा गया है कि बॉलीवुड के लोगों की निजता का उल्लंघन किया गया है और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। रिपोर्टिंग इस तरह की जा रही है जैसे बॉलीवुड के लोग अपराधी हों।

याचिका में कहा गया है कि मीडिया संस्थानों के कुछ रिपोर्टर्स को पहले भी कोर्ट ने गैरजिम्मेदाराना रिपोर्टिंग के लिए दंडित किया है। प्रोड्यूसर्स का दावा है कि कुछ रिपोर्टर्स को कोर्ट ने गलत खबर चलाने का भी दोषी पाया है। याचिका में कहा गया है कि कुछ न्यूज़ चैनल केबल टेलीविजन नेटवर्क रेगुलेशन एक्ट की धारा 5 के प्रोग्राम कोड का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। वे समानांतर जांच चला कर कोर्ट की तरह काम कर न्याय व्यवस्था का मखौल उड़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे दिवंगत अभिनेता Irrfan Khan

Related posts

केजीएफ चैप्टर 2 मूवी की शूटिंग पांच महीने बाद शुरू

Buland Dustak

रियल लाइफ हीरो Sonu Sood को देवता की तरह पूजते हैं फैंस

Buland Dustak

शाहरुख का 55वां जन्मदिन: किंग खान के कुछ मशहूर डायलॉग

Buland Dustak

कल रिलीज होगा जयललिता की बायोपिक ‘थलाइवी’ का ट्रेलर

Buland Dustak

साल 2021 और 2022 में कौन-कौन सी फिल्म होंगी रिलीज, ये रही पूरी लिस्ट

Buland Dustak

महमूद अली पुण्यतिथि: जानें कॉमेडी के सरताज की अनसुनी बातें

Buland Dustak