19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
एजुकेशन/करियर

एनटीपीसी ने मेडिकल के छात्रों के लिए 47 पदों की निकाली वैकेंसी

पटना: कोरोना काल में जहां लोगों को नौकरी नहीं मिल रही है, ऐसे में मेडिकल क्षेत्र में डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। एनटीपीसी में उन्हें काम करने का अवसर मिलेगा, क्योंकि एनटीपीसी ने 47 पदों पर वैकेंसी निकली है। इसके लिए दो सितम्बर तक कार्यालय के बेवसाईट www.ntpccareers.net पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गये है।

एनटीपीसी वैकेंसी

एनटीपीसी की ओर से निकाले गये पदों में मेडिकल स्पेशलिस्ट जनरल मेडिसिन के 16,पेडियाट्रिक्स के 11 और असिस्टेंट ऑफिसर फाइनेंस के 20 पदों पर भर्ती होनी है।

जनरल मेडिसिन के लिए एमबीबीएस के साथ एमडी/डीएनबी जनरल मेडिसिन, पेडियाट्रिक्स के लिए एमबीबीएस के साथ एमडी/डीएनबी पेडियाट्रिक्स या एमबीबीएस के साथ पीजी डिप्लोमा इन चाइल्ड हेल्थ।

Also Read: 
सरकारी स्कूलों 1 लाख छात्रों को School of Excellence के तहत मुफ्त शिक्षा
एनटीपीसी वैकेंसी की ये हैं शर्तें

साथ ही एक से दो साल का वर्किंग एक्सपीरियंस होना चाहिए। इसके लिए 37 साल अधिकतम उम्र सीमा निर्धारित की गई है। एसटी, एससी को पांच साल, ओबीसी को तीन साल, पीडब्ल्यूडी को दस साल की अधिकतम उम्र सीमा में छूट है। चयनित अभ्यर्थियों को 70,000 से दो लाख रुपये हर महीने वेतन दिए जाएंगे।

असिस्टेंट ऑफिसर फाइनेंस के लिए सीए या आईसीडब्ल्यूए क्वालिफाइड होना चाहिए। साथ ही कम से कम एक साल का पोस्ट क्वालीफिकेशन एक्सपीरियंस। अधिकतम उम्र सीमा 30 साल है।

रिजर्वेशन कैटेगरी के एप्लीकेंट्स को उम्र सीमा में छूट है। 30000 से 120000 रुपये प्रति माह वेतन दिए जाएंगे। एप्लीकेशन फीस के रूप में तीन सौ रुपये देने होंगे। महिला,एसटी, एससी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार को छूट है।

Related posts

IIT Delhi ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में शुरू किया MTech Course

Buland Dustak

CSAT को सिविल सेवा परीक्षा से अभी हटाने की कोई योजना नहीं

Buland Dustak

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 के लिए प्रवेश सूचना जारी

Buland Dustak

जेईई मेन-2021 के मार्च सत्र के परिणाम में 13 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल किया स्कोर

Buland Dustak

ओएमआर आंसर शीट में गड़बड़ी पर एनटीए को हाईकोर्ट का नोटिस

Buland Dustak

sc छात्रों की पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के लिए 59हजार करोड़ रुपये की मंजूरी

Buland Dustak