19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
एजुकेशन/करियर

ओएमआर आंसर शीट में गड़बड़ी पर एनटीए को हाईकोर्ट का नोटिस

 

ओएमआर आंसर शीट में गड़बड़ी पर एनटीए को हाईकोर्ट का नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस जयंत नाथ की बेंच ने नीट की परीक्षा की ओएमआर आंसर शीट में गड़बड़ी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को नोटिस जारी किया है।

यह याचिका 14 छात्रों ने दायर की है। याचिकाकर्ताओं की ओर से वकील गोपाल शंकरनारायण और तन्वी दुबे में कहा गया है कि नीट 2020 की परीक्षा के ओरिजिनल ओएमआर शीट और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से अपलोड की गई ओएमआर शीट में गड़बड़ी थी। कई ओएमआर शीट बिल्कुल खाली थी और कुछ पर रोल नंबर गलत थे। कुछ ओएमआर शीट में बार कोड अलग-अलग थे और दो अलग-अलग डेट में एक ही उम्मीदवार के अलग-अलग स्कोर थे।

ऐसी ही याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई थी जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को छात्रों को ओएमआर शीट उपलब्ध कराने के निर्एदेश दिए थे लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों को ओएमआर शीट उपलब्ध नहीं कराई। हाईकोर्ट ने आज याचिकाकर्ताओं को ओएमआर शीट खुद वेरिफाई करने का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान कुछ याचिकाकर्ताओं ने कहा कि वे खुद वेरिफाई करने के लिए दिल्ली आए लेकिन कई ओमएमआर आंसर शीट फटी और कई खाली थी।

Related posts

केंद्र सरकार ने 7 वर्ष से बढ़ाकर आजीवन कि TET Certificate की वैधता

Buland Dustak

2 मई से शुरू होने वाली UGC NET 2021 परीक्षा स्थगित

Buland Dustak

IIT Delhi ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में शुरू किया MTech Course

Buland Dustak

CTET- केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जनवरी 2021 का परिणाम घोष‍ित

Buland Dustak

विद्यार्थियों के लिए अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों महत्वपूर्ण: शिवराज सिंह

Buland Dustak

निशंक ने इंटर्नशिप युक्त डिग्री के लिए जारी किये यूजीसी के दिशानिर्देश

Buland Dustak