19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
एजुकेशन/करियर

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 के लिए प्रवेश सूचना जारी

रीवा: एशिया के पहले पत्रकारिता शिक्षा विश्वविद्यालय के रूप में प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय आगामी नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने की पहल कर रहा है। सोमवार को विश्वविद्यालय द्वारा अपने विभिन्न परिसरों के 29 पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके अनुसार 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। आगामी शिक्षा सत्र से 3/4 वर्षीय सात ग्रेजुएट ऑनर्स पाठ्यक्रम नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप होंगे, जबकि फिल्म और ग्रामीण पत्रकारिता में दो नए पी.जी. डिप्लोमा भी शुरू किए गए हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.जी. सुरेश ने कहा है कि विश्वविद्यालय के नए सत्र 2021-22 में सात पाठ्यक्रमों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (हृश्वक्क 2020) के अनुसार तैयार किया गया है, इन पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को मल्टीपल एग्जिट – एंट्री सिस्टम सहित अन्य प्रावधानों की सुविधा मिलेगी। आगे हम नई शिक्षा नीति को पूर्ण रूप से लागू करेंगे।

पत्रकारिता विश्वविद्यालय

विश्वविद्यालय द्वारा पत्रकारिता, जनसंचार, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, न्यू मीडिया, फिल्म प्रोडक्शन, विज्ञापन एवं जनसंपर्क, मीडिया मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन तथा लाइब्रेरी एवं इंफॉर्मेशन साइंस से संबंधित डिप्लोमा, डिग्री एवं रिसर्च के 29 पाठ्यक्रमों के लिए भोपाल, रीवा तथा खंडवा परिसर में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Also Read: जामिया के MSc 1st बैच का कोरोना काल में भी 100% हुआ प्लेसमेंट

आगामी शिक्षा सत्र से विश्वविद्यालय अपने खंडवा परिसर में फिल्म अभिनेता किशोर कुमार की स्मृति में फिल्म पत्रकारिता तथा रीवा परिसर में ग्रामीण पत्रकारिता में एक वर्षीय पी.जी. डिप्लोमा भी शुरू कर रहा है। सभी पाठ्यक्रमों की सीमित सीटों के लिए मेरिट आधार पर होने वाले प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है, जबकि प्रथम चयन सूची 12 अगस्त को जारी की जाएगी। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

Related posts

IGNOU ने CGAS में लॉन्च किया सर्टिफिकेट कोर्स

Buland Dustak

सरकारी स्कूलों 1 लाख छात्रों को School of Excellence के तहत मुफ्त शिक्षा

Buland Dustak

झारखंड की सरकारी नौकरी में अब स्थानीय युवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

Buland Dustak

आईआईटी की हर पांच में से एक सीट पर दिखेंगी बेटियां

Buland Dustak

उप्रः स्कूलों में 01 सितम्बर से पठन-पाठन की तैयारी शुरू करने के निर्देश

Buland Dustak

केंद्र की बैठक में बड़ा फैसला, CBSE 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द

Buland Dustak