19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
एजुकेशन/करियर

केंद्र सरकार ने 7 वर्ष से बढ़ाकर आजीवन कि TET Certificate की वैधता

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने घोषणा की कि सरकार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET Certificate) की वैधता अवधि को 7 वर्ष से बढ़ाकर आजीवन करने का निर्णय लिया है। पोखरियाल ने कहा कि शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम होगा।

TET Certificate

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पोखरियाल ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि सरकार ने 2011 से पूर्वव्यापी प्रभाव से शिक्षक पात्रता परीक्षा योग्यता प्रमाण पत्र की वैधता अवधि 7 वर्ष से बढ़ाकर आजीवन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश और संबंधित राज्य सरकारें उन उम्मीदवारों को नए टीईटी प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे जिनकी 7 वर्ष की अवधि पहले ही समाप्त हो चुकी है।

Also Read: भारत को जल्द मिलेंगी 8 नई Flying Training Academy

पोखरियाल ने कहा कि शिक्षण के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम होगा। शिक्षक पात्रता परीक्षा एक व्यक्ति के लिए स्कूलों में शिक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए पात्र होने के लिए आवश्यक योग्यताओं में से एक है। राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के 11 फरवरी 2011 के दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि टीईटी राज्य सरकारों द्वारा आयोजित की जाएगी और TET Certificate की वैधता टीईटी पास करने की तारीख से 7 वर्ष होगी।

Related posts

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 के लिए प्रवेश सूचना जारी

Buland Dustak

Jee Advanced 2021 : 3 अक्टूबर को ढाई लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Buland Dustak

69000 शिक्षक भर्ती: 28 व 29 जून को होगी दस्‍तावेजों की जांच

Buland Dustak

मध्‍य प्रदेश में 12वीं के रिजल्ट का फार्मूला हुआ तय

Buland Dustak

IGNOU ने CGAS में लॉन्च किया सर्टिफिकेट कोर्स

Buland Dustak

2 मई से शुरू होने वाली UGC NET 2021 परीक्षा स्थगित

Buland Dustak