19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

पीएनबी और असम बायो रिफाइनरी ने Bio Ethanol production MOU किया साइन

-सीएम डॉ सरमा ने कहा- राज्य सरकार हरित ऊर्जा के उत्पादन की दिशा में काम कर रही

गुवाहाटी : गुवाहाटी के पांजाबारी स्थित श्रीमंत शंकरदेव इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा की उपस्थिति में आयोजित एक समारोह में Bio-Ethanol production के लिए पंजाब नेशनल बैंक ने असम बॉयो रिफाइनरी के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया।

ज्ञात हो कि एमओयू के एक हिस्से के रूप में पंजाब नेशनल बैंक किसानों को बांस उगाने के लिए ऋण प्रदान करेगा, जिसे असम बॉयो रिफाइनरी Bio-Ethanol production करने के लिए खरीदेगी।

Bio Ethanol production

मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने इस अवसर को एक अच्छी शुरुआत बताते हुए कहा कि समझौता ज्ञापन किसानों को बांस की खेती करने के लिए प्रोत्साहित और सशक्त करेगा जो बदले में हरित ऊर्जा के उत्पादन में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि असम सरकार हरित ईंधन के उपयोग को अधिकतम बढ़ाने करने के लिए पूरे दिल से काम कर रही है जिससे पर्यावरण प्रदूषण में योगदान करने वाले कारकों को कम किया जा सके।

राज्य सरकार की एथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति का उल्लेख करते हुए डॉ सरमा ने कहा कि सरकार Bio-Ethanol production को बढ़ाने के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

Read More : शंघाई सहयोग संगठन: SCO देशों के सैन्य शांति मिशन अभ्यास का समापन

मुख्यमंत्री ने बॉयो-एथेनॉल के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को ऋण देने की पहल के लिए पंजाब नेशनल बैंक को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह कदम बांस की खेती से जुड़े किसानों और उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक से राज्य में विकास की गति को तेज करने में सरकार के साथ भाग लेने का भी अनुरोध किया, क्योंकि सरकार हमेशा बैंक के साथ अपने विभिन्न उपक्रमों की मदद करने के लिए तत्पर है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने बैंक के मेगा क्रेडिट कैंप के तहत कुछ किसानों को ऋण स्वीकृति पत्र भी भेंट किए।

इस मौके पर बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी सदस्य प्रमोद बोरो, प्रबंध निदेशक सह सीईओ पंजाब नेशनल बैंक मल्लिकार्जुन राव, प्रबंध निदेशक असम बॉयो रिफाइनरी एसके बरुवा, जोनल मैनेजर एनई रीजन पंजाब नेशनल बैंक एसएस सिंह ने भी अपने विचार रखे।

Related posts

पीएम किसान योजना: 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में जमा हुए 18,000 करोड़

Buland Dustak

सस्ते होंगे एनबीएफसी (NBFC’s) के होम और कंज्यूमर लोन

Buland Dustak

Gautam Adani बने एशिया के दूसरे सबसे धनी कारोबारी

Buland Dustak

टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया नया ट्रक, वजन 31 टन

Buland Dustak

एसबीआई होम लोन की दरें घटी, 6.7 फीसदी पर मिलेगा कर्ज

Buland Dustak

मुकेश अंबानी ने लॉकडाडन के बाद से हर घंटे कमाए 90 करोड़ रुपये

Buland Dustak