19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

एसबीआई होम लोन की दरें घटी, 6.7 फीसदी पर मिलेगा कर्ज

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई होम लोन की ब्याज दरों को कम करने का ऐलान किया है। बैंक के मुताबिक अब 30 लाख रुपये तक का होम लोन 6.7 फीसदी की दर पर मिलेगा। हालांकि 30 लाख से 75 लाख तक के लोन के लिए 6.95 फीसदी की ब्याज दर लागू होगी। 75 लाख से अधिक के लोन के लिए ब्याज दर बढ़कर 7.05 फीसदी हो जाएगी। बैंक अपने महिला लोन धारकों को 5 बेसिस प्वाइंट का स्पेशल कंसेशन भी देगा।

एसबीआई होम लोन

बैंक के प्रबंध निदेशक (रिटेल एंड डिजिटल बैंकिंग) सीएस शेट्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि होम फाइनेंस के क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक मार्केट लीडर है। इसीलिए एसबीआई ने होम लोन मार्केट में ग्राहकों की भावना को ध्यान रखते हुए ब्याज दरों में कमी करने का फैसला किया गया है। बयान में ये भी बताया गया है कि अगर होम लोन लेने वाले लोग बैंकिंग एप योनो के जरिए कर्ज का आवेदन करेंगे तो उन्हें 5 बेसिस प्वाइंट की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय स्टेट बैंक ने इसके पहले भी अपने फेस्टिव ऑफर के तहत 21 मार्च तक के लिए होम लोन की दरों को घटाकर 6.7 फीसदी किया था। फेस्टिव ऑफर खत्म होने के बाद 1 अप्रैल से होम लोन की दर को बढ़ाकर 6.95 फीसदी कर दिया गया था लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण अर्थव्यवस्था पर बने दबाव को देखते हुए स्टेट बैंक ने होम लोन की ब्याज दर को वापस से 6.7 फीसदी कर दिया है।

होम लोन
देश की अर्थव्यवस्था पर दबाव के कारण होम लोन सेगमेंट बुरी तरह हो रहा है प्रभावित

बैंकिंग इंडस्ट्री में होम लोन की दरें पहले ही गिरी हुई हैं। होम लोन के लिए ज्यादातर बैंक काफी कम ब्याज दर पर लोन दे रहे हैं। अधिकांश बैंकों की ब्याज दर 6.7 फीसदी से लेकर 6.9 फीसदी के बीच है। कोटक महिंद्रा बैंक फिलहाल सबसे कम ब्याज दर 6.65 फीसदी पर होम लोन दे रहा है। एचडीएफसी लिमिटेड 6.7 फीसदी के ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है।

माना जा रहा है कि कोरोना संकट के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर बने दबाव और रियल एस्टेट सेक्टर से निवेशकों के दूर हो जाने की वजह से बैंकिंग इंडस्ट्री का होम लोन सेगमेंट बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यही कारण है कि कुछ समय पहले तक 8 से 10 फीसदी के बीच रहने वाली ब्याज दरें अभी 7 फीसदी से भी नीचे गिर गई हैं।

जानकारों का कहना है कि कोरोना के कारण अर्थव्यवस्था पर जैसा दबाव बना है, उसकी वजह से इस साल के अंत तक होम लोन की दरें 7 फीसदी के आसपास टिकी रह सकती हैं। ऐसे में घर खरीदने के इच्छुक लोगों के पास सस्ती दर पर होम लोन लेने का अच्छा मौका उपलब्ध है।

Read More: दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी इंश्योरेंस ब्रांड बनी एलआईसी

Related posts

भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से लौट रही पटरी पर, हो रहा सुधार: सीतारमण

Buland Dustak

डिजिटल वर्ल्ड का सबसे बड़ा हमला, कई हाईप्रोफाइल ट्विटर अकाउंट हुए हैक

Buland Dustak

तेल का उत्पादन बढ़ाने पर बनी सहमति, भारत को मिलेगी बड़ी राहत

Buland Dustak

फिच ने वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाकर 8.7% किया

Buland Dustak

भारत में भी बनेगा Gold Stock Exchange, शेयर की तरह होगी सोने की ट्रेडिंग

Buland Dustak

Gautam Adani बने एशिया के दूसरे सबसे धनी कारोबारी

Buland Dustak