19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया नया ट्रक, वजन 31 टन

मुंबई: कमर्शियल वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने मध्यम और भारी व्यावसायिक वाहनों (एम एंड एचसीवी) की श्रेणी में नया ट्रक टाटा सिग्‍ना 3118 टी लॉन्च किया है। यह भारत का पहला 3 एक्सेल 6×2 (10 व्‍हीलर) ट्रक है। इस वाहन का कुल भार (जीवीडब्ल्यू) 31 टन है।

टाटा सिग्‍ना 3118 टी बेहतरीन मूल्य प्रस्ताव का ऑफर देता है। 28 टन वजनी ट्रक की तुलना में इस ट्रक पर 3500 किलो ज्यादा सामान लादा जा सकता है। इसमें इस्तेमाल होनेवाले ईंधन, टायर और रखरखाव का खर्चा 28 टन के ट्रक के समान ही आता है।

28 टन वजनी ट्रक के मुकाबले अपने उपभोक्ताओं को 45 फीसदी ज्यादा शुद्ध संचालन लाभ देने के लिए इस ट्रक का निर्माण किया गया है। 28 टन वजनी ट्रक की तुलना में सिग्‍ना 3118.टी पर किए गए खर्च की लागत संचालन के एक वर्ष के भीतर निकाली जा सकती है। आगामी वर्षों में इस ट्रक से मुनाफा कमाया जा सकता है, जो लगातार बढ़ता रहता है।

टाटा मोटर्स ट्रक
टाटा मोटर्स ट्रक

टाटा सिग्‍ना 3118 टी की विशेषताएं

ये ट्रक 12.5 टन के डबल टायर लिफ्ट एक्सेल कॉन्फिगरेशन के साथ लॉन्च किए गए हैं। इस ट्रक का संचालन लिफ्ट एक्सेल को नीचे करके 31 टन का भार लादकर किया जा सकता है, जबकि लिफ्ट एक्सेल को ऊपर करके इस पर 18.5 टन सामान लादा जा सकता है। सिग्‍ना 3118 टी को 25 किलोलीटर पीओएल टैंकर के लिए पेट्रोलियम, ऑयल एंड लुब्रिकेंट्स पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव्स सेफ्टी आर्गनाइजेशन की ओर से प्रमाणित किया गया है।

सिग्‍ना अवतार में एलएक्स, सीएक्स और काउल वैरिएंट में 24 फीट और 32 फीट लंबे डेक स्पेस के साथ मिलता है। यह क्‍यूमिंस बीएस 6 इंजन द्वारा पावर्ड है। यह 186 हॉर्स पावर पैदा करता है। इससे 850 एनएम का टॉर्क जेनरेट होता है।

टाटा सिग्‍ना को जी-950 6 स्पीड ट्रांसमिशन और हैवी ड्यूटी एक्सेल्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। इसमें 6 साल या 6 लाख किमी तक की यात्रा की स्‍टैंडर्ड ड्राइव लाइन वॉरंटी भी दी गई है। टाटा सिग्‍ना 3118 टी को कई राज्यों और मार्केट में कई चरणों में लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी में कमर्शल व्हीकल बिजनेस यूनिट में सेल्स और मार्केटिंग विभाग के वाइस प्रेसिडेंट राजेश कौल के अनुसार यह मॉडल उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर किए गए बेमिसाल निर्माण और अनोखे मूल्य प्रस्ताव का सबूत है।

इस ट्रक में कई मूल्‍यवर्धित खूबियां- जैसे फ्यूल इकोनॉमी स्विच, गियर शिफ्ट एडवाइजर, आईसीजीटी ब्रेक्स और फ्लीट ऐज टेलिमेटिक्स सिस्टम दिए गए हैं। इसमें ईंधन की चोरी रोकने के लिए एंटी फ्‍यूल थेफ्ट फीचर और रिवर्स पार्किंग में मदद का फीचर भी है। इसका एलएक्स वर्जन एयर कंडीशनिंग और यूनिटाइज्ड व्हील बेयरिंग के साथ भी आता है।

यह भी पढ़ें: अडानी और अंबानी के लिए स्वर्णकाल साबित हुआ कोरोना काल

Related posts

डिजिटल वर्ल्ड का सबसे बड़ा हमला, कई हाईप्रोफाइल ट्विटर अकाउंट हुए हैक

Buland Dustak

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

Buland Dustak

बीमा क्षेत्र में 74% एफडीआई विधेयक लोकसभा से पास

Buland Dustak

IMF ने इस साल 9.5 फीसदी आर्थिक विकास दर का जताया अनुमान

Buland Dustak

मुकेश अंबानी लगातार 10वें साल देश के सबसे अमीर शख्स

Buland Dustak

टाटा मोटर्स ने लॉन्च की ‘Connect With Soul’ वेबिनार सीरीज  

Buland Dustak