19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

मुकेश अंबानी ने लॉकडाडन के बाद से हर घंटे कमाए 90 करोड़ रुपये

-हुरून अमीर सूची में मुकेश अंबानी लगातार 9वें साल टॉप पर
-अंबानी की निजी संपत्ति बढ़कर 6,58,400 करोड़ रुपये

नई दिल्‍ली: हुरून इंडिया रिच लिस्‍ट 2020 में रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार नौवें साल सबसे अमीर शख्‍स बने हुए हैं। सूची के मुताबिक 6,58,400 करोड़ रुपये की निजी संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी ग्लोबल रिच लिस्ट में टॉप 5 में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय हैं। इंडिया इन्फोलाइन फाइनेंस लिमिटेड (आईआईएफएल) वेल्थ हारुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 के मुताबिक मुकेश अंबानी ने मार्च में लॉकडाउन लागू के बाद से हर घंटे 90 करोड़ रुपये की कमाई की है।

मुकेश अंबानी

हुरून इंडिया की सूची में देश के ऐसे अमीर शामिल हैं, जिनकी संपत्ति 31 अगस्त, 2020 तक 1,000 करोड़ रुपये या उससे अधिक थी। इस बार इस सूची में 828 भारतीयों को जगह मिली है। लंदन में रहने वाली हिंदूजा ब्रदर्स कुल 1,43,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि एचसीएल के संस्थापक शिव नाडर 1,41,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे, गौतम अडाणी और उनका परिवार चौथे तथा विप्रो के अजीम प्रेमजी 5वें स्थान पर हैं।

राधाकिशन दमानी 7वें नंबर पर

एवेन्यू सुपरमार्ट्स के फाउंडर राधाकिशन दमानी ने पहली बार देश के टॉप 10 धनकुबेरों में जगह बनाई है। वह इस सूची में सातवें नंबर पर हैं। इसके अलावा टॉप 10 में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस एस पूनावाला, कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक, सन फार्मा के दिलीप सांघवी और शापूरजी पलोंजी ग्रुप के शापूरजी पलोंजी मिस्त्री भी शामिल हैं।

हरुन इंडिया रिच लिस्‍ट में शामिल 828 भारतीय अमीरों की कुल संपत्ति 821 अरब डॉलर (60,59,500 करोड़ रुपये) है। यह पिछली बार से 140 अरब डॉलर यानी 10,29,400 करोड़ रुपये ज्‍यादा है। इसकी एक बड़ी वजह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में आई तेजी है।

Read More: टॉप-10 कंपनियों का मार्केट कैप 91 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा घटा

Related posts

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस 2020 रैंकिंग में ये हैं देश के टॉप 10 राज्‍य

Buland Dustak

आरबीआई ने PNB, सोडेक्सो, फोनपे समेत 6 इकाइयों पर लगाया जुर्माना

Buland Dustak

बैंकिंग सेक्टर ने कराई शेयर बाजार की रिकवरी, Bank Index में 868 अंक की तेजी

Buland Dustak

बजट 2021: अगले वित्त वर्ष स्वास्थ्य बजट दोगुना कर सकती है सरकार

Buland Dustak

एलआईसी कर्मचारी रहे एफडीआई बढ़ाने के विरोध में हड़ताल पर

Buland Dustak

इंडियन ऑयल- एसबीआई को-ब्रांडेड रुपे डेबिट कार्ड जारी

Buland Dustak