19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

IMF ने इस साल 9.5 फीसदी आर्थिक विकास दर का जताया अनुमान

-2021 के लिए वैश्विक वृद्धि दर अनुमान घटाकर 5.9 फीसदी किया
-चीन का वर्ष 2021 में 8 फीसदी के दर से वृद्धि का अनुमान

नई दिल्ली: अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर आई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत के लिए वर्ष 2021 में 9.5 फीसदी और 2022 में 8.5 फीसदी की आर्थिक विकास दर का अनुमान जताया है। आईएमएफ ने मंगलवार को जारी अपने ताजा अनुमानों यह बात कही। भारत की अर्थव्यवस्था में वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 7.3 फीसदी की गिरावट आई थी।

आर्थिक विकास दर

आईएमएफ ने जारी ताजा विश्व आर्थिक परिदृश्य (डब्ल्यूईओ) में भारत के आर्थिक विकास दर के अनुमानों को इस वर्ष जुलाई में जारी अपने पिछले अनुमान पर स्थिर रखा है। हालांकि यह अप्रैल के अनुमान के मुकाबले 1.6 फीसदी कम है। आईएमएफ और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक से पूर्व जारी ताजा डब्ल्यूईओ के मुताबिक पूरी दुनिया की वृद्धि दर वर्ष 2021 में 5.9 फीसदी और 2022 में 4.9 फीसदी रहने का अनुमान है।

डब्ल्यूईओ के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के इस वर्ष 6 फीसदी और अगले वर्ष 5.2 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान जताया गया है। आईएमएफ और विश्व बैंक की इन पूर्वानुमानों के अनुसार चीन की अर्थव्यवस्था वर्ष 2021 में 8 फीसदी और 2022 में 5.6 फीसदी की दर से बढ़ सकती है।

Also Read: Industrial Production में अगस्त में 11.9 फीसदी का इजाफा

उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) ग्रोथ का अनुमान 9.5 फीसदी रखा है। लेकिन, वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में आर्थिक विकास दर 17.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।

Related posts

फिच ने वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाकर 8.7% किया

Buland Dustak

वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में GDP Growth Rate रही 1.6%

Buland Dustak

सस्ते होंगे एनबीएफसी (NBFC’s) के होम और कंज्यूमर लोन

Buland Dustak

बैंकिंग सेक्टर पर कोरोना इफेक्ट, सिर्फ 4 घंटे होगा सामान्य कामकाज

Buland Dustak

एसबीआई होम लोन की दरें घटी, 6.7 फीसदी पर मिलेगा कर्ज

Buland Dustak

Devyani International IPO के शेयर ने लिस्टिंग के साथ दिया बंपर मुनाफा

Buland Dustak