19.9 C
New Delhi
October 29, 2026
बिजनेस

Sanskriti Petrol Diesel Filling Station: रामदेव ने किया शुभारम्भ

हरिद्वार : आज स्वामी रामदेव ने Sanskriti Petrol Diesel Filling Station का शुभारम्भ कर पेट्रोल-डीजल की बिक्री का नया कारोबार शुरू कर दिया।

पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क पदार्था में 46 हजार 823 वर्ग फिट क्षेत्र में फैले इस सेंटर को उत्तर भारत का सबसे बड़ा फिलिंग सेंटर बनाने की योजना है। स्वामी रामदेव ने Sanskriti Filling Station पर पहुंचकर विधिवत रूप से मन्त्रोच्चारण के साथ यहां पर गांव वालों की उपस्थित में यज्ञ किया।

Filling Station

उन्होंने कहा यह फिलिंग स्टेशन रोज डेढ़ से दो लाख लीटर ईंधन की क्षमता रखता है। पतंजलि परिवहन के एक हजार ट्रक इसी फिलिंग स्टेशन से ईंधन भरवाएंगे। साथ ही पतंजलि फूड पार्क से जुड़े अन्य वाहन भी इस फिलिंग स्टेशन का उपयोग कर सकेंगे।

यह फिलिंग स्टेशन अत्याधुनिक मशीनों से लैस है। यहां पर ग्राहक को शुद्ध व पूर्ण ईंधन देने वाली मशीनों को लगाया गया है। साथ ही ट्रक ड्राइवरों की सुविधा के लिए स्नान घर व शौचालय का भी ध्यान रखा गया है।

Also Read : Ethanol Production : 422 प्रोजेक्ट को मंजूरी, 50 हजार करोड़ होंगे निवेश

संस्कृति पेट्रोल पम्प के उद्घाटन समाहरोह में आचार्य बालकृष्ण ने संस्कृति फिलिंग स्टेशन की मशीन का फीता काटकर सभी कर्मचारियों को शुभकामनायें दीं। इस समारोह में उपस्थित इंडियन ऑयल के मुख्य जनरल मैनेजर संजीव कक्कर ने कहा कि आने वाले समय मे इंडियन ऑयल से जुड़े हुए सभी प्रोजेक्ट यहां पर लगाए जायेंगे। भविष्य में यह पेट्रोल पम्प अपने नाम के अनुरूप कार्य करके क्षेत्र की जनता का विश्वास भी जीतेगा ।

Related posts

औद्योगिक उत्पादन जून महीने में 13.6 फीसदी बढ़ा

Buland Dustak

स्टार्टअप कंपनियों के लिए भारतीय ‘नैस्डैक’ बनाएगा सेबी

Buland Dustak

Crude Oil में नरमी का रुख, भारत जैसे आयातकों को राहत

Buland Dustak

मोदी ने e-RUPI को किया लॉन्च, डिजिटल पेमेंट करना होगा और आसान

Buland Dustak

एसबीआई के बाद तीन और बैंकों ने कम की होम लोन पर ब्याज दरें

Buland Dustak

म्युचुअल फंड में निवेश करना महंगा हुआ

Buland Dustak