19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

बॉलीवुड में ‘डिस्को डांसर’ के नाम से मशहूर हैं मिथुन चक्रवर्ती

बॉलीवुड में डिस्को डांसर और मिथुन दा के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून, 1952 को हुआ था। उनका  बचपन का नाम गौरांग चक्रवर्ती हैं। उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। फिल्मों में आने से पहले मिथुन नक्सली थे, लेकिन जब उनके एकमात्र भाई की मौत दुर्घटनावश बिजली के करंट लगने से हो गई तब परिवार की स्थिति को समझते हुए मिथुन अपने परिवार में लौट आये और नक्सली आन्दोलन से खुद को अलग कर लिया।

मिथुन चक्रवर्ती

मिथुन का यह कदम उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई। इसके बाद मिथुन ने मार्शल आर्ट की शिक्षा ली और इसमें महारथ हासिल की। साल 1976 में मिथुन ने मृणाल सेन निर्देशित बंगाली फिल्म ‘मृगया‘ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में मिथुन को उनके अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Also Read: सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

इसके बाद मिथुन ने हिंदी फिल्मों का रुख किया और साल 1976 में फिल्म ‘दो अनजाने’ में छोटी सी भूमिका से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद मिथुन कई फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिका में नजर आए। साल 1978 में आई फिल्म ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ में मिथुन को ऋषि कपूर के साथ अभिनय करने का मौका मिला।

फिल्म ‘डिस्को डांसर’ ने मिथुन चक्रवर्ती को सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाया

इसी साल उन्हें एक और फिल्म ‘मेरा रक्षक’ में बतौर मुख्य भूमिका अभिनय करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस फिल्म ने मिथुन को पहचान दिलाई। इसके बाद मिथुन ने कई फिल्मों में अभिनय किया। साल 1982 में आई म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ‘डिस्को डांसर‘ ने मिथुन को सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाया। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और दर्शकों ने मिथुन के अभिनय को बहुत पसंद किया। इस फिल्म में उन्होंने जिमी का किरदार निभाया था।

Mithun-Chakrabortys-Disco-Dancer

इस फिल्म के बाद मिथुन को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। मिथुन ने अपने पूरे फिल्मी करियर में हर तरह के किरदार निभाए। मिथुन की कुछ प्रमुख फिल्मों में प्यार झुकता नहीं, जीते है शान से, दुश्मन, अग्निपथ, दिल आशना है, दलाल, गुंडा, एलान, लकी, चिंगारी, दिल दिया हैं, गुरु, माय नेम इज एंथनी गोंजाल्विस, हीरोज, भोले शंकर, चांदनी चौक टू चाइना, सी कंपनी, लक, बाबर, वीर, गोलमाल आदि शामिल हैं।

फिल्मों के अलावा मिथुन ने टेलीविजन के कई शो भी होस्ट किए और जीटीवी के मशहूर रियलिटी डांस शो ‘डांस इंडिया डांस‘ में ग्रैंड मास्टर के रूप में नजर आये। मिथुन अभिनय जगत के अलावा कई सामाजिक कार्यों से भी जुड़े रहे हैं और उन्होंने राजनीति में भी किस्मत आजमाई और सफल रहे।  मिथुन चक्रवर्ती जल्द ही विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में नजर आएंगे। मिथुन चक्रवर्ती की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 1979 में अभिनेत्री योगिता बाली से शादी की और उनके चार बच्चे मिमोह, रिमोह, नामाशी और दिशानी है।

Related posts

महिला दिवस पर जारी हुआ ‘साइना’ का शानदार ट्रेलर

Buland Dustak

कोरोना पर विजय के बाद बिग बी ने शुरू की KBC 12 की शूटिंग

Buland Dustak

Sharat Saxena: इंजीनियरिंग छोड़ फिल्मों में नेगेटिव किरदार से खूब कमाया नाम

Buland Dustak

Mugdha Godse: पेट्रोल पंप पर काम करके निकालती थी अपना खर्च

Buland Dustak

बर्थडे स्पेशल: अनुपम खेर ने 29 साल की उम्र में पर्दे पर निभाया था बुजुर्ग का किरदार

Buland Dustak

धारावाहिक रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी का 83 वर्ष की उम्र में निधन

Buland Dustak