19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

माधुरी दीक्षित बर्थडे: ऐसे बनी बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपना बर्थडे 15 मई को सेलिब्रेट कर रही हैं। अपनी मनमोहक मुस्कान से लाखों लोगों को दीवाना बनाने वाली खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई, 1967 को महाराष्ट्र में हुआ था। 80 और 90 के दशक में रुपहले पर्दे पर अपनी ख़ूबसूरत और लाजवाब अदायगी का जलवा बिखेरने वाली माधुरी को बचपन से ही नृत्य में रुचि थी।

महज तीन साल की उम्र में उन्होंने नृत्य सीखना प्रारम्भ कर दिया और आठ साल की उम्र में वह कत्थक नृत्य में पारंगत हो गईं। उन्होंने कभी भी नहीं सोचा था कि वो एक्टिंग को अपना करियर बनाएंगी। उनका रुझान माइक्रोबायोलॉजी की पढ़ाई में ज्यादा था और यही कारण है कि उन्होंने मुंबई के विले पार्ले के कॉलेज से इसकी पढ़ाई भी की।

Madhuri-Dixit-Movies
माधुरी दीक्षित के बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

माधुरी को राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘अबोध’ में बतौर मुख्य अभिनेत्री काम करने का मौला मिला। साल 1984 में रिलीज हुई इस फिल्म में माधुरी के साथ बंगाली फिल्मों के मशहूर अभिनेता तपस पॉल भी मुख्य भूमिका में थे। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप हो गई, लेकिन आलोचकों ने फिल्म में माधुरी के अभिनय को काफी पसंद किया।

इसके बाद माधुरी को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे, लेकिन उन्हें असली पहचान साल 1988 में आई फिल्म ‘तेजाब’ से मिली। इस फिल्म में मोहिनी के किरदार में उन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में इस जोड़ी को काफी पसंद किया गया और फिल्म के गाने भी काफी मशहुर हुए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और माधुरी फिल्मी दुनिया की सुपरहिट अभिनेत्री बन गई।

इसके बाद माधुरी ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। साल 1992 में आई फिल्म ‘बेटा’ में पुनः उनकी जोड़ी अनिल कपूर के साथ नजर आई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इस फिल्म का उदित नारायण और अनुराधा पौडवाल की आवाज़ में गाया गाना ‘धक-धक करने लगा’ काफी मशहूर हुआ। यह गाना माधुरी दीक्षित के ऊपर फिल्माया गया था और जिसे दिवंगत कोरियोग्राफ़र सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था, से माधुरी दीक्षित बॉलीवुड में ‘धक-धक गर्ल’ के रूप में पहचान मिली और वह लाखों लोगों की धड़कन बन गई।

माधुरी दीक्षित बर्थडे
‘झलक दिखला जा’ और ‘डांस दीवाने’ जैसे शो में भी माधुरी दीक्षित आई नजर

इस फिल्म में माधुरी को उनके शानदार अभिनय के लिए एक बार फिर से फिल्म फेयर के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया। माधुरी ने अपने फिल्मी करियर में हर तरह के किरदार को बखूबी निभाया। माधुरी दीक्षित की प्रमुख फिल्मों में परिंदा, मृत्युदंड, खलनायक, राम लखन, दिल, कोयला, दिल तो पागल है,देवदास, आजा नचले, डेढ़ इश्कियां, गुलाब गैंग, कलंक आदि शामिल हैं। इसके अलावा माधुरी ने फिल्म ‘गुलाब गैंग’ के गाने ‘रंगी साड़ी गुलाबी’ में अपनी आवाज दी और फिल्म ’15 अगस्त’ को प्रोड्यूस भी किया।

माधुरी बड़े पर्दे के साथ-साथ छोटे पर्दे शो में भी नजर आई। वह रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा‘ और ‘डांस दीवाने‘ की जज भी रही। माधुरी सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। उन्होंने पिछले साल ही अपना यूट्यूब चैनल भी लांच किया है। माधुरी दीक्षित को फिल्मों में उनके सराहनीय योगदान के लिए भारत सरकार ने साल 2008 में ‘पद्मश्री‘ से सम्मानित किया। माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में यूएसए बेस्ड डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की और उनके दो बेटे रियान और एरिन नेने हैं।

Also Read: Kangana Ranaut का ट्विटर अकाउंट हमेशा के लिए हुआ सस्पेंड

Related posts

अनुपम और किरण खेर ने दी एक-दूसरे को शादी की सालगिरह की बधाई

Buland Dustak

दीपिका, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान सहित 7 को एनसीबी का समन

Buland Dustak

नेपोटिज्म पर आया पूजा भट्ट का रिएक्शन, किए कई ट्वीट

Buland Dustak

बर्थडे स्पेशल: अनुपम खेर ने 29 साल की उम्र में पर्दे पर निभाया था बुजुर्ग का किरदार

Buland Dustak

‘बच्चन पांडे’ की रिलीज डेट तय, अगले साल गणतंत्र दिवस पर होगी रिलीज

Buland Dustak

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे दिवंगत अभिनेता Irrfan Khan

Buland Dustak