19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

कल रिलीज होगा जयललिता की बायोपिक ‘थलाइवी’ का ट्रेलर

कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘थलाइवी‘ काफी समय से चर्चा में है। यह फिल्म तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री ‘जयललिता’ की बायोपिक है। वहीं फिल्म में कंगना रनौत जयललिता का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में एमजीआर के  किरदार में साउथ फिल्मों के अभिनेता अरविन्द स्वामी होंगे। इस फिल्म में कंगना ने जयललिता का किरदार निभाने के लिए 20 किलो वजन बढ़ाया था। लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई इस फिल्म का ट्रेलर कल यानी मंगलवार को रिलीज किया जायेगा।

जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी'

इसकी जानकारी खुद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी। कंगना ने लिखा-‘थलाइवी का ट्रेलर लॉन्च होने में एक दिन बाकी है। इस एपिक बायोपिक की शूटिंग में 20 किलो वजन बढ़ाना फिर कुछ ही दिनों में कम करना ही अकेला चैलेंज नहीं था, जिसे मैंने फेस किया, कुछ घंटों में इंतजार खत्म हो रहा है, जया हमेशा के लिए आपकी होगी।’

जयललिता के बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक सफर

फैंस को ‘थलाइवी’ के ट्रेलर का बेसब्री से इन्तजार है। जयललिता की बायोपिक पर आधारित इस फिल्म में ‘जयललिता’ के बॉलीवुड सफर से लेकर राजनीतिक सफर तक को दिखाया जायेगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद जयललिता को सब ‘अम्मा’ कहकर सम्बोधित करते थे।

फिल्म का नाम तमिल में ‘थलाइवी’ और हिंदी में ‘जया’ रखा गया है। यह फिल्म ए. एल विजय द्वारा निर्देशित एवं विष्णु इंदूरी और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित हैं। फिल्म ‘थलाइवी’  इसी साल 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जायेगी।

पढ़ें: रानी मुखर्जी ने बंगाली फिल्म ‘बियेर फूल’ से की थी करियर की शुरुआत

Related posts

कंगना रनौत जमकर हो रही है ट्रोल, कही थी अपने पिता को पलटकर थप्पड़ मारने की बात

Buland Dustak

अमिताभ के बाद अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव, फैंस से बोले-हल्के हैं लक्षण

Buland Dustak

पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का चेन्नई में निधन

Buland Dustak

पुण्यतिथि विशेष: अमर रहेगा संगीतकार सलिल चौधरी का संगीत

Buland Dustak

Thalaivi trailer लांच के दौरान भावुक हुईं कंगना के छलके आंसू

Buland Dustak

ब्लैक पैंथर स्टार चैडविक बॉसमैन का 43 साल की उम्र में कैंसर से निधन

Buland Dustak