19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

राजेश खन्ना को याद कर भावुक हुई बेटी ट्विंकल खन्ना, शेयर की तस्वीर

राजेश खन्ना को याद कर भावुक हुई बेटी ट्विंकल खन्ना, सोशल मीडिया पर साझा की पिता की तस्वीर दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की आज आठवीं पुण्यतिथि है। बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना ने आज ही के दिन यानी 18 जुलाई, 2012 को 70 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनको फिल्म जगत में सभी प्यार से ‘काका‘ कह कर सम्बोधित करते थे।

राजेश खन्ना

Rajesh Khanna की आठवीं पुण्यतिथि पर उनकी अभिनेत्री बेटी ट्विंकल खन्ना ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर साझा की हैं। इस तस्वीर में वे स्माइल कर रहे हैं। उनके साथ डिंपल कपाड़िया हैं, जो कुछ बोलती नजर आ रही हैं और एक्टर असरानी भी हैं, जो हंस रहे हैं।

twinkle-khanna-childhood

सोशल मीडिया पे यह तस्वीर वायरल हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर उनके तमाम चाहने वाले उन्हें श्रन्धांजलि भी दे रहे हैं। 29 जनवरी, 1942 को जन्में राजेश खन्ना भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1966 में आई फिल्म ‘आखिरी खत’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी।

Rajesh Khanna Bollywood
राजेश खन्ना को पद्मभूषण पुरस्कार से किया गया था सम्मानित

Rajesh Khanna की कुछ प्रमुख फिल्मों में आराधना, इत्तेफाक, सच्चा झूठा, सफर, कटी पतंग, आनंद, दुश्मन, अमर प्रेम, नमक हराम, आप की कसम सौतन, आ अब लौट चले, क्या दिल ने कहा, रियासत आदि शामिल हैं। Rajesh Khanna फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय थे। राजेश खन्ना ने साल 1973 में अभिनेत्री डिंपल कपड़ियां से शादी की थी।लेकिन साल 1982 में दोनों अलग हो गए। राजेश और ट्विंकल की दो बेटियां ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना है।

साल 2013 में उनके निधन के बाद उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए भारत सरकार की तरफ से पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। राजेश खन्ना भले ही इस दुनिया में नहीं है लेकिन अपनी शानदार अभिनय की बदौलत वे अपने चाहनेवालों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे। भारतीय सिनेमा में उनके दिए गए योगदान अतुलनीय है। हिंदी सिनेमा में Rajesh Khanna का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जा चुका है।उन्होंने हिंदी सिनेमा को बुलंदियों का आसमान बख्शा ।भारतीय सिनेमा उनके दिए गए योगदानों को कभी नहीं भूल पायेगा।

पढ़ें: ‘मेरा नाम जोकर’ के 50 साल पूरे, नीतू ने ऋषि कपूर की साझा की यादें

Related posts

कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने संकेत भोसले से की सगाई, वायरल हुई तस्वीर

Buland Dustak

ऋचा चड्ढा की ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ का फर्स्ट लुक आउट, 22 जनवरी को होगी रिलीज

Buland Dustak

Thalaivi trailer लांच के दौरान भावुक हुईं कंगना के छलके आंसू

Buland Dustak

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे दिवंगत अभिनेता Irrfan Khan

Buland Dustak

रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के और कंगना को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड

Buland Dustak

‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ से मशहूर हुए थे रघुबीर यादव

Buland Dustak