19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

‘चेहरे’ का सस्पेंस से भरा ट्रेलर जारी, रिया चक्रवर्ती भी आईं नजर

अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘चेहरे‘ का ट्रेलर गुरूवार को जारी हो गया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के अलावा फिल्म के अन्य किरदारों में अभिनेत्री क्रिसटल डिसूजा, अनु कपूर, रिया चक्रवर्ती, रघुवीर यादव और सिद्धांत कपूर भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म के ट्रेलर रहस्य से भरा हुआ है। फिल्म के इस ट्रेलर को  फिल्म के निर्माता आनंद पंडित ने ट्विटर पर साझा किया हैं।

सस्पेंस से भरा है चेहरे का ट्रेलर

लगभग 2 मिनट, 20 सेकेण्ड के इस ट्रेलर की शुरुआत बर्फ से ढके पहाड़ के ऊपर एक तेज रफ्तार से दौड़ती हुई गाड़ी से शुरू होती है और इसके बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन की आवाज में एक डायलॉग सुना जा सकता है, जिसमें अमिताभ कहते है- ‘अगर आपमें से किसी ने कोई अपराध या जुर्म किया हो तो बहुत संभल के यहां से गुजरिएगा, क्योंकि ये खेल आपके साथ भी खेला जा सकता है।’

चेहरे ट्रेलर

इसके बाद ट्रेलर में बर्फीली पहाड़ी के बीच एक घर, न्याय की देवी की प्रतिमा, फांसी का फंदा, फैसला करते हुए जज जैसी कई ऐसी झलकियां दिखाई देती है, जो काफी सस्पेंस पैदा करती हैं। फिल्म के ट्रेलर में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के अलावा क्रिसटल डिसूजा, अनु कपूर, सिद्धांत कपूर और ट्रेलर के अंत में रिया चक्रवर्ती की भी झलक देखी जा सकती हैं।

गौरतलब है फिल्म के पोस्टर्स से निर्माताओं ने अब तक रिया चक्रवर्ती को दूर रखा था, जिसके बाद फिल्म में रिया चक्रवर्ती के होने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब ट्रेलर में रिया चक्रवर्ती की झलक देखने के बाद यह साफ हो गया है कि रिया चक्रवर्ती इस फिल्म का हिस्सा हैं।

फिल्म ‘चेहरे‘ एक मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म को आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रोड्यूस कर रहे हैं और रूमी जाफरी डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 9 अप्रैल,  2021 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें: आंख की सर्जरी के बाद अमिताभ बच्चन ने लिखा भावुक पोस्ट

Related posts

शाहरुख खान बर्थडे स्पेशल: 56 साल के हुए बॉलीवुड के बादशाह

Buland Dustak

Thalaivi trailer लांच के दौरान भावुक हुईं कंगना के छलके आंसू

Buland Dustak

बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं बॉलीवुड की ‘ड्रीमगर्ल’ हेमा मालिनी

Buland Dustak

16 साल की टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ के सुसाइड पर जय भानुशाली ने कही ये बात

Buland Dustak

रुबीना दिलैक ने ‘बिग बॉस 14’ का खिताब किया अपने नाम, फैंस को कहा शुक्रिया

Buland Dustak

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने थामा शिवसेना का हाथ, शेयर की तस्वीरें

Buland Dustak