19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

महिला दिवस पर जारी हुआ ‘साइना’ का शानदार ट्रेलर

परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘साइना’ का शानदार ट्रेलर सोमवार को जारी हो गया। यह फिल्म बैडमिटन खिलाड़ी ‘साइना नेहवाल’ की बायोपिक हैं। फिल्म में परिणीति चोपड़ा बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का किरदार निभा रही है। वहीं फिल्म में अभिनेता मानव कौल खिलाड़ी के कोच पी गोपीचंद के किरदार में है, जबकि अभिनेत्री मेघना मलिक फिल्म में की माँ का किरदार निभा रही हैं। काफी समय से चर्चा में बनी हुई इस फिल्म का ट्रेलर परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर साझा किया हैं।

parineeti chopra movie saina

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत साइना की माँ (मेघना मलिक) के डायलॉग से होती हैं, जिसमें वह अपनी बेटी को समझाते हुए कहती है -‘रास्ते पर चलना एक बात है बेटा और रास्ता बनाना दूसरी बात, तू न बेटा वो दूसरी बात करने की सोच!’ इसके बाद नन्ही खिलाड़ी से लेकर विजेता बनने तक के सफर के दौरान सामने आए सभी पल का जिक्र किया जाता है। ट्रेलर में कई ऐसे डायलॉग्स हैं जो मोटिवेट करते हैं, जिनमें से एक में साइना की मां कहती हैं- ‘शेरनी है तू.. साइना नेहवाल है तेरा नाम’।

फिल्म का यह शानदार ट्रेलर सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैं। फिल्म ‘साइना’ स्पोर्ट्स पर आधारित परिणीति की पहली फिल्म है। नेहवाल की इस बायोपिक का निर्देशन अमोल गुप्ते कर रहे हैं। फिल्म इसी साल 26 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें: आखिर कौन हैं ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’? जिनका किरदार निभाकर आलिया हो रही ट्रेंड

Related posts

दीया मिर्जा ने वैभव रेखी संग लिए सात फेरे, शेयर कीं शादी की तस्वीरें

Buland Dustak

फिल्म ‘तेजस’ और ‘धाकड़’ की तैयारियों में जुटी अभिनेत्री कंगना रनौत

Buland Dustak

होली स्पेशल गीत: मशहूर है आज भी होली के ये बॉलीवुड गीत

Buland Dustak

विश्व कैंसर दिवस पर बॉलीवुड सेलेब्स ने शेयर की अपनी दास्ताँ

Buland Dustak

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ‘अंकिता लोखंडे’ ने तोड़ी चुप्पी

Buland Dustak

बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं बॉलीवुड की ‘ड्रीमगर्ल’ हेमा मालिनी

Buland Dustak