19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

आंख की सर्जरी के बाद अमिताभ बच्चन ने लिखा भावुक पोस्ट

अमिताभ बच्चन ट्विटर: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर फैंस को अपने अपडेटस शेयर करते रहते हैं। 78 वर्षीय अमिताभ ने हाल ही में अपने एक पोस्ट के जरिये फैंस को अपनी आंख की सर्जरी करवाने की जानकारी दी थी, जिसके बाद अमिताभ के फैंस उनके लिए लगातार प्रार्थनाएं कर रहे थे। वहीं अब अमिताभ बच्चन ने अपने आंख की सर्जरी होने के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा हैं।

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपनी एक मोनोक्रोम फोटो शेयर की, जिसमें उन्हें सफेद चश्मा लगाए देखा जा सकता है। इस फोटो को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा- ‘हूं दृष्टि हीन, पर दिशा हीन नहीं मैं, हूं सुविधा हीन, असुविधाहीन नहीं मैं। सहलाने वालों की, मृदु है संगत, बहलाने वाले सब, यहां सुसज्जित। स्वस्थ रहने का प्यार मिला; हृदय प्रफुल्लित आभार खिला; कुछ क्षण के लिए हूं मैं समय बद्ध, प्रार्थनाओं के लिए हूं मैं करबद्ध… हां हूं करबद्ध, सदा मैं करबद्ध!’

अमिताभ बच्चन ट्विटर

अपने इस पोस्ट से पहले अमिताभ ने फैंस को उनकी दुआओं के लिए धन्यवाद देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा हुआ था- ‘मेरे स्वास्थ्य के लिए आप सभी की चिंताओं और प्रार्थनाओं हेतु आभार।’

गौरतलब है अमिताभ बच्चन ने हाल ही में इंडस्ट्री में अपने 52 साल पूरे किये हैं।अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। वह हिन्दी सिनेमा के सबसे प्रभावशाली अभिनेता माने जाते हैं। अमिताभ बच्चन के प्रशंसक उन्हें बिग बी और शहंशाह के नाम से बुलाते हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड का वर्कहोलिक मैन भी कहा जाता है। अमिताभ बच्चन 78 वर्ष की उम्र में भी काफी फिट हैं और अपने शानदार अभिनय से अच्छे -अच्छे यंगस्टर को मात देते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही कई फिल्मों में नजर आएंगे। जिनमें अजय देवगन की फिल्म ‘मेडे’ के अलावा निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’, नागराज मंजुले की फिल्म ‘झुंड’ और रूमी जाफरी की फिल्म ‘चेहरे’ भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: ‘भूल भुलैया 2’ 19 नवंबर 2021 को होगी रिलीज़, कार्तिक के साथ पर्दे कर दिखेंगी कियारा

Related posts

‘भूल भुलैया 2’ 19 नवंबर 2021 को होगी रिलीज़, कार्तिक के साथ पर्दे कर दिखेंगी कियारा

Buland Dustak

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे दिवंगत अभिनेता Irrfan Khan

Buland Dustak

पुण्यतिथि विशेष: अमर रहेगा संगीतकार सलिल चौधरी का संगीत

Buland Dustak

रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार: कुछ यूं हुई थी फिल्मी सफर की शुरुआत

Buland Dustak

जैकी श्रॉफ : बॉलीवुड में जग्गू दादा के नाम से हैं मशहूर

Buland Dustak

मिर्जापुर 2 का दमदार ट्रेलर रिलीज, 23 अक्टूबर को प्रीमियर

Buland Dustak